हॉकी में भारत ने मैक्सिको को 18-1 से रौंदा
सैंटियागो, 5 मार्चः विभिन्न खेलों में भारत की जीत का सिलसिला लगातार जारी है. पहले क्रिकेट अंडर 19 में भारतीय जूनियरों ने देश को वर्ल्ड कप दिलाया. इसके बाद सीनियर टाम ने ऑस्ट्रेलया को हराकर त्रिकोणीय सिरीज अपने नाम कर लिया और अब हॉकी में भारत ने मैक्सिको को 18-1 से रौंदकर ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर्स मुकाबलों में अपना अपराजय क्रम बरकरार रखा है.
भारत के साथ ओलंपिक की दौड़ में शामिल एकमात्र मजबूत टीम ब्रिटेन भी अबतक अपराजित है और उसने भी कल मेजबान चिली को 4-1 से हराया. इस प्रतियोगिता की एकमात्र विजेता टीम को ही ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा और इस लिहाज से भारत के लिए यह प्रतियोगिता जीतना बेहद अहम हो गया है.
गौरतलब है कि भारत आठ बार ओलंपिक चैम्पियन रह चुका है और 1928 के बाद से अबतक सभी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है. जबकि ब्रिटेन ने तीन बार ओलंपिक हॉकी का स्वर्ण जीता है.
दोनों ही टीमें नौ-नौ अंकों के साथ आगे चल रहे हैं. भारत की ओर से मंगलवार को राजपाल सिंह और वी.आर. रघुनाथ ने पांच-पांच गोल दागे. जबकि प्रभजोत सिंह और रघुनाथ ने चार-चार गोल किए.
मैक्सिको की ओर से एकमात्र गोल, पोल मोरिनो ने किया. इससे पहले भारत ने रुस और ऑस्ट्रिया को रौंदकर बढ़त हासिल की है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications