For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, आउट होकर पवेलियन बैठे बल्लेबाज को अंपायर ने वापस बुलाया

आपने अभी तक यह ही देखा होगा कि जब कोई बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लाैट जाता है तो वह फिर वापस खेलने के लिए नहीं आता। लेकिन विंडीज-इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिय में हो रहे टेस्ट मैच के दाैरान अंपायर ने आउट

नई दिल्ली। आपने अभी तक यह ही देखा होगा कि जब कोई बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लाैट जाता है तो वह फिर वापस खेलने के लिए नहीं आता। लेकिन विंडीज-इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिय में हो रहे टेस्ट मैच के दाैरान अंपायर ने आउट हुए बल्लेबाज को वापस बुलाकर सबको हैरान कर दिया।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रहा था तो पारी के 70वें ओवर में बेन स्टोक्स कैच आउट हो गए। स्टोक्सस ने अल्जारी जोसेफ की आखिरी गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला और जोसेफ ने ही शानदार कैच पकड़ा। उस दाैरान अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया जिसके बाद स्टोक्स पवेलियन लाैट गए। मैदान पर नंबर 7 के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आ गए परंतु इसी दाैरान जब रीप्ले में दिखा कि जोसेफ ने ओवरस्टेप कर दिया था और ये नो बॉल फेंकी थी। अंपायर ने जब देखा तो उन्होंने ज्यादा देरी ना लगाते हुए बेयरस्टो को वापस भेज दिया और बेन स्टोक्स को फिर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर बुला लिया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब अंपायर ने किसी टेस्ट क्रिकेट मैच के दाैरान पवेलियन लाैटे बल्लेबाज को वापस खेलने के लिए बुलाया

स्टोक्स अब पहले दिन का खेल खत्म होने तक 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 231 पहुंच चुका है। उनके साथ जोस बटलर 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 124 रनों की मजबूत साझेदारी हो चुकी है।

जानें क्यों आउट होने के बाद वापस आए स्टोक्स
स्टोक्स का वापस आने का कारण आईसीसी द्वारा बदला गया एक नियम रहा। साल 2017 में बदले नियम के अनुसार, क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्‍था मेरिलबॉन क्रिकेट क्‍लब ने क्रिकेट आचार संहिता की धारा 31.7 में संशोधन किया था। इसके अनुसार, अंपायर किसी फैसले में दखल दे सकता है अगर उसे यकीन है कि बल्लेबाज किसी गलत तरीके से आउट दिए जाने के बाद मैदान से चला गया है। अंपायर उसे वापस बुलाएगा और ऐसी स्थिति में अंपायर उस गेंद को डेड बॉल करार देगा, जिससे फील्डिंग करने वाली टीम आगे कोई कारवाई ना कर सके। अगली डिलीवरी होन से पहले अंपायर बल्‍लेबाज को किसी भी समय तत्‍काल बुला सकता है, बस वह पारी का आखिरी विकेट न हो। आखिरी विकेट होने पर बल्‍लेबाज को वापस तब ही बुलाया जा सकता है, जब तक अंपायर्स मैदान में माैजूद हों।

Story first published: Monday, February 11, 2019, 13:40 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+