भारतीय धुरंदर 76 रन पर हुए ढ़ेर
अहमदाबाद, 3 अप्रैलः दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह घुटने टेक दिये। भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पायी और 76 रन के स्कोर पर उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए।
स्थानीय सरदार पटेल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाज ठीक 20 ओवरों के खेल में 76 रन बनाकर लंच से पहले ही आउट हो गए।
टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं पाया और पिछले मैच के शतकवीरों वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ समेत सारी टीम ने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल सचिन तेंदुलकर की जगह टीम में शामिल किये गए इरफान पठान 21 रन बनाकर नाबाद रहे, वे इस पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से अब तक डेल स्टेन ने पांच, मखाया नतिनी ने तीन और मोर्केल ने दो विकेट लिए। द.अफ्रीकी तिकड़ी मखाया एंटिनी, डेल स्टेन और मोर्न मोकर्ले ने मेजबान बल्लेबाजों को अपने तूफान के आगे टिकने नहीं दिया। स्टेन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, जबकि एंटिनी और मोकर्ले के हिस्से क्रमश: तीन और दो विकेट आए।
'चेन्नई के चैम्पियन" वीरेंद्र सेहवाग से इस मैच बड़ी पारी की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन वीरु सिर्फ छह रन बनाकर तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत के लिए सेहवाग का आउट होना किसी सदमे से कम नहीं था। अभी भारतीय टीम इन दो शुरुआती झटकों से उबर भी नहीं पाया था कि वीवीएस लक्ष्मण तीन रन बनाकर एंटिनी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
एकाएक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया। चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप रहे सौरव गांगुली इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए, एंटिनी की गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर गई। पिछले मैच में शतकीय पारीखेलने वाले राहुल द्रविड़ तीन रन ही बना सके और भारत के पांचवें विकेट के रुप में आउट हुए। इसके बाद कुछ देर में सभी भारतीय बल्लेबाज धड़ाधड़ आउट हो गए। भारतीय पारी मात्र 76 रन में सिमट गई।
इससे पहले कप्तान अनिल कुम्बले को आज सुबह फिट घोषित कर दिया। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आखिरी ग्यारह में जगह बनाने में नाकाम रहे।
मेजबान टीम ने मांसपेशी की चोट के चलते इस मैच से हटे सचिन तेंदुलकर की जगह ऑलराउंडर इरफान पठान को अंतिम ग्यारह में शामिल किया। द.अफ्रीकी टीम चेन्नई टेस्ट में खेले अपने ग्यारह खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया। तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications