IND vs AUS: कौन है केएस भरत, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह टीम में मिली जगह
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की जगह टीम में हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत को बैकअप के तौर पर शामिल किया है।
वानखेड़े में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत के हेलमेट में पैट कमिंस की गेंद लगी थी जिसकी वजह से वह घायल हो गये थे और फिर मैदान पर विकेटकीपिंग करने नहीं उतर पाये थे। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था और काफी असहज नजर आ रहे थे।
और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार

बड़ी देर से लिया गया केएस भरत को शामिल करने का फैसला
बीसीसीआई ने पहले फैसला किया था कि ऋषभ पंत की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं किया जायेगा क्योंकि आखिरी वनडे तक उनके फिट हो जाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन आखिर समय में बोर्ड ने केएस भरत को टीम में उनकी जगह शामिल करने का फैसला किया।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार केएस भरत को टीम में शामिल करने का फैसला काफी देरी से लिया गया।

धोनी की तरह करते हैं विकेटकीपिंग
वह उस वक्त हैदराबाद में थे, जब उन्हें राजकोट पहुंचने के लिए कहा गया। हालांकि केएस भरत को सिर्फ बैकअप के तौर पर बुलाया गया है, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना काफी मुश्किल है।
केएस भरत अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स के लिये पहले भी तारीफ बटोर चुके हैं इसिलिये जब संजू सैमसन और इशान किशन इंडिया ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है तो उन्हें पहले तरजीह दी गई।

रिहैब से गुजर रहे हैं ऋषभ पंत
पंत फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) रिहैब से गुजर रहे हैं। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। सीरीज में 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया को वापसी के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं उम्मीद है कि ऋषभ पंत आखिरी मैच से पहले ठीक होकर वापसी कर लेंगे। आखिरी वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में ही होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
