प्रो कबड्डी लीग 2019 : पुनेरी पलटन को हराकर जयपुर ने दर्ज की सीजन की पांचवीं जीत
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 के 42वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल कर ली है। जयपुर ने 33-25 से पुनेरी को हराया। जयपुर ने अब अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ पुनेरी पलटन की यह 5वीं हार है और वो अंक तालिका में 11 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर ही हैं।
पहले हाफ के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन के ऊपर 17-11 से महत्वपूर्ण बढ़त बनाई। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन जयपुर के रेडर्स ने पुणे के डिफेंडर्स के ऊपर दबाव बनाया और अंक हासिल किए। पहले हाफ में पुणे के डिफेंस ने काफी निराश किया और सिर्फ एक अंक हासिल कर पाए। जयपुर के कप्तान दीपक हूडा पहले हाफ में एक बार फिर फॉर्म में दिखाई दिए।
दूसरे हाफ में भी जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना दबदबा कायम रखा और पुनेरी पलटन के ऊपर दबाव बनाए रखा। पुण ने एक सुपर टैकल करते हुए वापसी का प्रयास किया, लेकिन जयपुर ने 29वें मिनट में पुणे को मैच में दूसरी बार ऑलआउट किया और अपनी बढ़त में इजाफा किया। अंत में जयपुर ने आसानी से इस मैच में जीत दर्ज की और पुनेरी पलटन टीम का निराशाजनक प्रदर्शन अभी भी जारी है।
पुणेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
जयपुर पिंक पैंथर्स:
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
