वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेल पाएगा यह खिलाड़ी, कोहली के एक बयान से हुआ साफ
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के आधे से ज्यादा मैच बीच चुके हैं। दो बार की चैंपियन भारत 4 मैचों में एक भी नहीं हारा लेकिन बावजूद इसके मुद्दा इस बात पर बना हुआ है कि कैसी प्लेइंग इलेवन होनी चाहिए आैर शिखर धवन के बाहर होने पर अब नंबर पर काैन उतरे। ऋषभ पंत को धवन की जगह टीम में जोड़ा गया। अटकलें लगीं कि चाैथे नंबर के लिए विजय शंकर का पत्ता कटेगा लेकिन जब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ उतरी तो उनकी प्लेइंग इलेवन से पंत तो क्या, कार्तिक भी बाहर दिखे। अफगानिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतने के बाद कोहली ने बयान देते हुए साफ संकेत दिए कि प्लेइंग इलेवन में पंत को जगह नहीं मिलने वाली।

दिया ये बयान
मैच से पहले पंत के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के चांस बन रहे थे लेकिन कोहली ने चाैथे नंबर के लिए विजय शंकर को चुना। कोहली ने कहा, ''विजय ने पिछले मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। बल्ले और गेंद के साथ संतुलन लाता है और वह दुनिया में किसी के भी रूप में अच्छा है। चाहे हम एक ऐसी टीम खेल रहे हों जो बहुत मजबूत हो या रैंकों में आने वाली टीम हो, हमारी मानसिकता समान है। अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते। विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमारा फोकस बना हुआ है कि हमें क्या करना है।'' मैच से पहले माना जा रहा था कि कमजोर अफगानिस्तान के खिलाफ पंत को आजमाया जा सकता है।

फाॅर्म में हैं शंकर
विजय ने पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट भी निकाले थे। वह टीम में अभी एक चाैथे तेज गेंदबाज के रूप में ही भूमिका निभा रहे हैं। कोहली उनके प्रदर्शन से खुश हैं, ऐसे में तय है कि पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने वाली बल्कि बेंच पर बैठकर ही मैच देखने होंगे। पंत बताैर विकेटकीपर के रूप में शामिल किए गए हैं। जबकि भारत के पास महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप में दिनेश कार्तिक भी बैठे हैं।

पंत से अनुभवी हैं कार्तिक
अगर किसी कारण धोनी बाहर रहते हैं या फिर विजय बाहर हो जाते हैं तो टीम मैनेजमेंट कार्तिक को ही पहल देंगे। गाैर हो कि मुख्य चयनकर्ता एमएसे प्रसाद ने भी कहा था कि विश्व कप में अनुभवी विकेटकीपर व खिलाड़ी की जरूरत है। पंत अभी नए हैं और बड़े टूर्नामेंट में उन्हें माैका देकर रिस्क नहीं लिया जा सकता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
