IND vs BAN Day Night Test: टिकटों की मारामारी के बीच जमकर हो रही है काला बाजारी
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच डे-नाइट टेस्ट होने में अब केवल 2 दिन शेष रह गए हैं और सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता में इस समय हर कोई ईडन गार्डन में होना चाहता है। इसके लिए टिकटों को लेकर भी मारामारी चल रही है। कोलकाता में यह टेस्ट 22-26 नवंबर के बीच चलेगा।
मिड डे की रिपोर्ट की मुताबिक इसमें कोई संदेह नहीं है कि 66,000 क्षमता वाला स्टेडियम कम से कम पहले दो दिनों में पैक हो जाएगा। कई ऐसे लोग हैं जो टिकटों की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन उनको टिकट मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। इनमें ऐसे पब्लिक मेंबर भी शामिल हैं जिनका क्लब के सदस्यों के रूप में खेल से कोई संबंध नहीं है या सरकारी विभागों के कर्मचारी टिकट की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन यह संभव नहीं है कि उन्हें मिलेगा। अधिकांश टिकट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से संबद्ध क्लबों को दिए गए हैं।
टिकट और पास पहले ही ब्लैक मार्केट में हिट हो चुके हैं। मंगलवार को, क्लबहाउस पास 5000 रुपये में बेचा जा रहा था, जबकि दैनिक टिकट जो 150 रुपये में मिलता है, वह 1500 रुपये में बेचा जा रहा था।
PTI के अनुसार BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले चार दिनों के टिकट बिक गए हैं और वह इसे लेकर बेहद खुश हैं। बीसीसीआई मुख्यालय में गांगुली ने कहा, "यह बिक चुका है और मैं बहुत खुश हूं।"
बता दें कि दोनों टीमों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि इससे पहले दोनों में से कोई भी टीम गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच नहीं खेली है। यह मौका सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद तब आया था जब उन्होंने अपनी पहल पर ना केवल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इसके लिए मनाया बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी मना लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
