IND vs BAN: डे-नाइट टेस्ट में इतिहास रचने से 32 रन दूर कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने के बाद भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं। यह टेस्ट भारत के साथ कोहली के लिए ऐतिहासिक महत्व का साबित होने की कगार पर है। भारत ने इंदौर में पहला टेस्ट एक पारी और 130 रनों से जीता और इस डे-नाइट टेस्ट में जीत के साथ टीम इंडिया अब बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
कप्तान कोहली शुरुआती टेस्ट में जीरो पर आउट हो गए थे। इसलिए वह इस मैच में कुछ रन जरूर करना चाहेंगे। कोहली को कप्तान के रूप में 5000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 32 रन की जरूरत है। वह इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। कुल मिलाकर, वह दुनिया के सिर्फ छठे क्रिकेटर बन जाएंगे और एक एलीट क्लब में शामिल होंगे, जिसमें ग्रीम स्मिथ, एलन बॉर्डर, रिकी पोंटिंग, क्लाइव लीलॉड और स्टीव फ्लेमिंग के दर्ज के खिलाड़ी हैं।
कोहली और अन्य भारतीय बल्लेबाजों को इस प्रतिष्ठित स्थान पर गुलाबी गेंद का सामना करने के लिए अपने खेल को उसी हिसाब से संतुलित करना होगा। दूसरा टेस्ट मैच गुलाबी एसजी गेंद के साथ खेला जाएगा और यह गुलाबी गेंदों के साथ-साथ बीसीसीआई के लिए भी एक प्रयोग के रूप में काम करेगा। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में कूकाबुरा गुलाबी गेंदों का इस्तेमाल किया गया था। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले ही टीम के साथियों को चेतावनी जारी कर दी है कि गुलाबी गेंद जो बदलाव पैदा करती है उसको नकारना मुश्किल होगा।
बता दें कि यह टेस्ट दोपहर में 1 बजे शुरू होगा और शाम में 8 बजे खत्म होगा। यह समय इसलिए निर्धारित किया गया है जिससे की मैच पर ओस का प्रभाव काफी कम किया जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
