कोहली के पास है गजब टैलेंट, उथप्पा ने बताया क्यों गेंदबाज बनाते हैं हर बार नई रणनीति
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का हर कोई मुरीद है। उनका बल्ला जब चलता है तो फिर बड़ी पारी का निकलना तय है। इसी कारण उन्हें 'रन मशीन' कहा जाता है। कोहली के खेल से लंबे समय से बाहर हो चुके भारतीय बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा भी प्रभावित हैं। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ करते हुए उनका वो टैलेंट बताया जिस कारण गेंदबाज भी हर बार नई रणनीति बनाने पर मजबूर हो जाते हैं।

कोहली के पास हैं अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग शाॅट
उथप्पा ने कहा है कि कोहली के पास हर तरह के शॉट्स का खजाना है और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा के पास गेंद को मारने के लिए बहुत सारा समय रहता है। उथप्पा ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर कहा, ''विराट को खेल के अलग-अलग फॉर्मैट में बल्लेबाजी करते देखते ही साफ हो जाता है कि उन्होंने हर फॉर्मैट के लिए अच्छी-खासी तैयारी की है। वनडे क्रिकेट में विराट तब तक हवा में कोई शॉट नहीं खेलते हैं जब तक खेल में उसकी आवश्यकता न हो। इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में भी विराट तभी बड़े शॉट्स खेलते हैं जब वो 120-150 के आसपास रन बना लेते हैं।''

गेंदबाजों को बनानी पड़ती है नई रणनीति
उथप्पा ने कहा, ''विराट को लेकिन जब टी-20 में देखते हैं तब वो अपने पारंपरिक बड़े शॉट्स निकालते हैं, जिसके बारे में विपक्षी टीम ने सोचा भी नहीं होता है, क्योंकि आपने उन्हें वनडे और टेस्ट क्रिकेट में पारंपरिक क्रिकेट खेलते हुए ही देखा होता है। उनके इसी अंदाज के कारण गेंदबाज को हर फॉर्मैट में उनके खिलाफ नई रणनीति बनानी पड़ती है।'' उन्होंने कहा की विराट जिस तरह खेल के हर फॉर्मैट में बल्लेबाजी करते हैं, वो उनके लिए शानदार और प्रोत्साहित कर देने वाला है। विराट को पता है कि वनडे , टेस्ट और टी-20 में उनके पास अलग-अलग तरह के शॉट्स हैं जो लाजवाब हैं।

रोहित की बल्लेबाजी देखना शानदार अहसास
इसके अलावा उथप्पा ने रोहित की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''जब मैं रोहित की तरफ देखता हूं मुझे लगता है कि उनके पास किसी भी गेंद प्रहार करने का बहुत समय रहता है। यह हैरानी में डालने वाला है कि वो शॉट खेलने के दौरान इतना समय कहां से लाते हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार अहसास है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
