Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: विराट कोहली को आराम के बाद केएल राहुल लेंगे उनकी जगह!

नई दिल्ली। कॉफी विथ करण के सेट पर महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के ऊपर से हाल ही में निलंबन हटा लिया गया। हालांकि इस मामले की जांच चलती रहेगी। जांच पूरी हो जाने तक निलंबन हटा लिया गया है। बोर्ड के संविधान के मुताबिक पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ जारी जांच के बाद उनकी सजा का फैसला बोर्ड के लोकपाल को करना है जिसकी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। ये फैसला फजीहत झेल रहे दोनों खिलाड़ियों के लिए बड़ी संजीवनी लेकर आया है।

हार्दिक को मिलेगी टीम में जगह:

हार्दिक को मिलेगी टीम में जगह:

बोर्ड ने फैसला लिया था कि हार्दिक पांड्या को जल्द से जल्द न्यूजीलैंड में भेजा जाएगा जहां भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। फिलहाल इस सीरीज का एक मैच ही हुआ है जिसको भारत ने 8 विकेट से जीता था। पांच मैचों की सीरीज के बाद भारत को तीन टी20 मैच भी कीवीलैंड में खेलने हैं।

विजय शंकर और शुभमन को मौका!

विजय शंकर और शुभमन को मौका!

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के विवाद में फंसने के बाद टीम इंडिया में विजय शंकर और शुभमन गिल को टीम में मौका दिया गया था। शुभमन को तो अभी भी अपनी बारी का इंतजार है जबकि विजयशंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था।

विराट की जगह केएल राहुल!

विराट की जगह केएल राहुल!

खबरों की मानें तो विराट कोहली की जगह टीम में केएल राहुल को बुलाया जा सकता है। विराट कोहली को आखिरी दो वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी। बता दें कि राहुल के नाम टी20 में 20 शतक शामिल है और टी 20 में उनका औसत 43 का है।जबकि प्रति 100 गेंद उनका स्ट्राइक रेट 148.38 का है।

Story first published: Friday, January 25, 2019, 19:04 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+