For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टुअर्ट बिन्नी विएतनाम में मना रहे छुट्टी, मयंती संग साझा की तस्वीर

स्टुअर्ट बिन्नी अपनी पत्नी मयंती लैंगर संग मना रहे हैं छुट्टी, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

By Ankur

नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे स्टुअर्ट बिन्नी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा करके काफी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मयंती लैंगर के साथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों एक साथ देखे जा सकते हैं। स्टुअर्ट और मयंती मौजूदा समय में विएतनाम में छुट्टियां मना रहे हैं और वहां से स्टुअर्ट ने अपनी एक तस्वीर साझा की है।

टीम में नहीं मिली जगह

टीम में नहीं मिली जगह

स्टुअर्ट बिन्नी वेस्टइंडीज टूर पर जा रही टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ भारत पांच एकदिवसीय मैचों की श्रंखला खेलेगी। लेकिन बिन्नी को टीम में जगह नहीं मिल पाई है, बिन्नी को आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने गई टीम में भी जगह नहीं मिल पाई थी।

विएतनाम के आईलैंड में मना रहे छुट्टी

विएतनाम के आईलैंड में मना रहे छुट्टी

बिन्नी अपनी पत्नी मयंती के साथ विएतनाम के फूकुआस आईसलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में खत्म हुई आईपीएस सीरीज में बिन्नी आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार के सीजन में आरसीबी की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था, टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि टीम सिर्फ तीन ही मैच में जीत दर्ज कर सकी थी।

आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके

आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके

आईपीएल में आरसीबी की टीम को केकेआर से हार का सामना करना पड़ा, इस मैच में आरसीबी की टीम महज 49 रनों पर ढेर हो गई थी। बिन्नी को आठ मैचों में खेलने को जगह मिली थी, इस दौरान उन्होने कुल 78 रन बनाए और सिर्फ चार विकेट हासिल किए।

2016 में खेला आखिरी मैच

2016 में खेला आखिरी मैच

स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत की टीम के लिए आखिरी मैच 2016 में खेला था, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच यूएसए में खेला था, इस मैच में भारत को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि मयंती लैंगर स्टार नेटवर्क में एंकर हैं। वह अपनी एंकरिंग के लिए काफी विख्यात हैं। इसके अलावा जिस तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करती हैं इसके लिए भी उन्हें पहचाना जाता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+