नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए आईपीएल में खेलने वाले शेन वॉटसन और स्टुअर्ट बिन्नी एक ही टीम में खेलते थे। लेकिन इस बार दोनों ही अलग-अलग टीमों के लिए खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलेंगे। उन्हें इस बार सबसे अधिक 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।
5 कप्तान जिन्होंने टीम की बेहतरी के लिए खुद छोड़ दी कप्तानी
वहीं स्टुअर्ट बिन्नी को 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। बिन्नी ने कहा कि शेन वॉटसन से मेरी कोई चुनौती नहीं है, वह विदेश खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं जबकि मैं स्वदेशी हूं। ऐसे में मैं कोशिश करुंगा कि अधिक से अधिक प्रैक्टिस कर सकूं।
बिन्नी ने कहा मैं एकादमें खेलूं या नहीं लेकिन मुझे जब भी टीम में मौका मिलेगा मैं टीम के बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। वहीं बिन्नी ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि बेंगलुरु युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन में जब मैंने खेलना शुरु किया तो राहुल द्रविड़ ने मेरी काफी मदद की।