Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या होंगे इंडिया-ए के कप्तान

नई दिल्ली। तेज गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर बतौर ऑलराउंडर अपनी पहचान बना चुके भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को 16 से 18 फरवरी तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भारत ए की कप्तानी सौंपी गई है। पांड्या की अगुवाई वाली टीम में अशोक डिंडा, रिषभ पंत और शाहबाज नदीम जैसे चेहरे शामिल हैं। साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम शामिल किया गया है।

इस अभ्यास मैच में जिन खिलाड़ियों पर निगाह रहेगी उनमें रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गुजरात के प्रियांक पांचाल पर निगाहें होंगीं। बल्लेबाज राहुल सिंह से भी काफी उम्मीदें रहेंगी। राहुल ने ग्रुप सी में 72 से अधिक के औसत से 945 रन बनाए हैं। इशान किशन विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे। दि ऑफ स्पिनर कष्णाप्पा गौतम और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव स्पिन विभाग में जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि रणजी सत्र में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले शाहबाज नदीम स्पिन विभाग में उनका साथ देंगे।

23 फरवरी से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच
आपको बता दें कि इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 फरवरी से पुणे में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 16 फरवरी से बारत-ए के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। इस तीन दिवसीय मैच में हार्दिक पांड्या भारत के कप्तान होंगे। भारत -ए की टीम इस प्रकार है। हार्दिक पंड्या (कप्तान), अखिल हेरवादकर, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, रिषभ पंत, इशान किशन, शाहबाज नदीम, कष्णाप्पा गौतम, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, अशोक डिंडा, मोहम्मद सिराज, राहुल सिंह और बाबा इंद्रजीत।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+