
भारत के पांचवां टेस्ट छोड़ने पर ब्रॉड की प्रतिक्रिया-
मैनचेस्टर का वो पांचवां और अंतिम टेस्ट भारतीय खेमे में डर के कारण नहीं हो सका। जाहिर है, टीम के फिजियो के कोविड पॉजिटिव निकलने के साथ खिलाड़ियों ने फाइनल मैच नहीं खेलने का फैसला किया।
तब से माइकल वॉन सहित क्रिकेट बिरादरी के कई सदस्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के लिए भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का इस मामले पर अलग नजरिया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के प्रति सहानुभूति जताते हुए ब्रॉड ने कहा कि ये कोविड समय अशांति का कारण बन सकता है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में फरवरी में भारत दौरे के दौरान एक सख्त बायो-बबल में रहने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया।
T20 से पहले के वो धाकड़ खिलाड़ी जो आज IPL में मचा देते गदर, संगकारा ने लिए नाम

भारत में रहने का 'दर्दनाक' अनुभव शेयर किया
ब्रॉड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा था, "मैं निश्चित रूप से यह प्रचार नहीं करने जा रहा हूं कि उन्होंने जो किया वह गलत था क्योंकि मुझे याद है कि मैंने अहमदाबाद में पिछले टेस्ट मैच के लिए कैसा महसूस किया था, होटल के कमरों में 10 सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। हमने अन्य मनुष्यों को नहीं देखा, हमारे परिवारों से दूर रखा गया था, धीमी गति का वाई-फाई था, और नेटफ्लिक्स को भी नहीं चला सकता था।"
उन्होंने कहा, "इसके अंत तक हम थक गए थे और दौरे के उन अंतिम कुछ दिनों के दौरान लगा कि हम लोगों को भी वायरस पकड़ लेगा। मुझे काफी अस्थिर महसूस हुआ।"

वॉन द्वारा आईपीएल पर आरोप लगाने को लेकर ब्रॉड का जवाब-
वैसे तो स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन थोड़े नखरे वाले अंग्रेज माने जाते हैं। ये उस तरह के हैं जो बुरा जल्दी मान जाते हैं। दोनों खिलाड़ी प्राउड अंग्रेज हैं और भारत जैसे देशों को लेकर आज भी उनके पास अपनी शिकायतें रहती हैं। लेकिन इस बार यह काम माइकल वॉन ने किया है जिन्होंने दावा किया कि टेस्ट रद्द कर दिया गया था क्योंकि बीसीसीआई चाहता था कि उनके खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण के लिए उपलब्ध हों।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ब्रॉड ने कहा: "मुझे पता है कि माइकल वॉन काफी मुखर थे, यह कह रहे थे कि भारत फैसला आईपीएल के बारे में था - और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इसने अपनी भूमिका नहीं निभाई - लेकिन मैं भारतीयों का इतने करीब से घबराना भी समझ सकता हूं। "


Click it and Unblock the Notifications
