शराब की कंपनी के प्रचार के बारे में आखिरकर विराट कोहली ने दिया जवाब
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शराब के प्रचार को लेकर उठ रहे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के सिर्फ एनर्जी ड्रिंक का प्रचार करते हैं नाकि शराब का। विराट कोहली 2016 से 13 कंपनियों के तकरीबन 20 ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं, उन्होंने पहले भी इस बात को कहा है कि वह कभी भी ऐसे ब्रांड का प्रचार नहीं करेंगे जो उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। इसी वर्ष उन्होंने पेप्सी कंपनी के साथ अपने करार को आगे नहीं बढ़ाया था।
पेप्सी का प्रस्ताव ठुकराया
रिपोर्ट के अनुसाार पेप्सी विराट कोहली के साथ अपने करार को आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन जिस तरह से पेप्सी को लेकर सवाल उठ रहे थे उसे देखते हुए कोहली ने इससे दूरी बनाने का फैसला लिया। गुरुवार को अपने नए ब्रांड वन8 का प्रचार करते हुए कोहली ने कहा कि वह ब्रांड के प्रचार को लेकर आज भी अपने सिद्धांतों पर कायम हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली रॉयल चैलैंज सहित तमाम ब्रांड का प्रचार करते हैं। ये तमाम एल्कोहल के ब्रांड अपनी कंपनी के पानी व सोडा का प्रचार करते हैं, लेकिन इसके जरिए वह अपनी कंपनी का प्रचार करते हैं, जिसके लिए यह खासतौर पर लोगों के बीच मशहूर हैं।
जिसका प्रचार करता हूं, खुद इस्तेमाल करता हूं
आपको बता दें कि शराब की कंपनी युनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड आईपीएल टीम आरसीबी की मालिक है, कोहली इसी टीम का हिस्सा हैं और वह टीम के कप्तान हैं। शराब को लेकर विराट कोहली ने कहा कि मैं ऐसे ब्रांड का प्रचार नहीं करता जिसका मैं खुद इस्तेमाल नहीं करता हूं। पेप्सी के बारे में उन्होंने कहा कि जब मुझै बड़े ब्रांड का प्रचार करने के लिए ऑफर मिला तो मैंने उन्हें ठुकरा दिया। लेकिन शराब की कंपनी के प्रचार के बारे में उन्होंने कहा कि मैं शराब का प्रचार नहीं कर रहा बल्कि कंपनी की एनर्जी ड्रिंक का प्रचार करता हूं।
2012 के बाद हुआ बड़ा बदलाव
विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बड़े क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं। 2012 के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद कोहली ने कहा था कि वह अपनी फिटनेस पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने खान-पान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे, हर रोज पीते थे, लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर इसके बाद वह काफी सजग हो गए। कोहली ने जिस तरह से अपने उपर नियंत्रण किया और फिटनेस को लेकर काम किया उसके परिणाम अब साफ तौर पर दिख रहे हैं, वह एक के बाद एक लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- विराट कोहली का मुरीद हुआ बॉलीवुड, सानिया मिर्जा ने कहा- हमारे पास कितना अच्छा कप्तान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
