ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीकी टीम कीवियों के खिलाफ अजेय

By Staff

ट्वेंटी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम कीवियों के खिलाफ अजेय रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और सभी में दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत हुई है।

प्रस्तुत है मैच के कुछ खास आंकड़े :

-दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 170 रन बनाए। ट्वेंटी-20 मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उसका सर्वोच्च योग है। इससे पहले उसने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे।

-जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम ने सात विकेट पर 157 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में यह उसका सर्वोच्च योग है। इससे पहले उसने डरबन में आठ विकेट पर 153 रन बनाए थे।

-दक्षिण अफ्रीका ने ट्वेंटी-20 विश्व कप में सर्वाधिक जीत हासिल करने के पाकिस्तान के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली है। उसने अब तक खेले गए 14 मैचों में से 11 में जीत हासिल की है।

-आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 78.57 प्रतिशत की दर से जीत हासिल की है। विश्व कप में किसी भी टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

-इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हर्शेल गिब्स ने तीन कैच लपके। उन्होंने एक ट्वेंटी-20 विश्व कप में सर्वाधिक तीन कैच लपकने की अपने देश के अब्राहम डी विलियर्स के रिकार्ड की बराबरी कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, May 7, 2010, 12:49 [IST]
Other articles published on May 7, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+