Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज दौर के लिए 19 जुलाई को चुनी जाएगी टीम इंडिया, किसे मिल सकती है जगह

नई दिल्ली: विश्व कप समाप्त होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट में सबकी नजरें वेस्टइंडीज दौरे पर लगी हुई है। इस दौरे के लिए टीम चुने जाने में कई तरह की बातें सामने आ रही है। पहले माना जा रहा था कि इस दौरे के लिए कोहली समेत टीम के मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। अब जब टीम विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई तो खबरें आई कि बोर्ड अपनी पूरी टीम वेस्टइंडीज भेजेगा। केवल जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ खिलाड़ियों को ही आराम दिया जा सकता है। वहीं, यह मुद्दा भी गर्माया हुआ है कि धोनी का चयन होगा या नहीं। इन सब कयासों और उत्सुकताओं के बीच इस बात की घोषणा हो गई है कि विंडीज टूर के लिए टीम इंडिया की घोषणा कब होगी।

3 अगस्त से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 जुलाई को होगी। बीसीसीआई के अधिकारी ने इस बार में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया- 'चयनकर्ताओं की बैठक 19 जुलाई को मुंबई में होगी। हमने अभी धोनी से बात नहीं की है लेकिन यहां ज्यादा महत्वपूर्ण यह है खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत हो।'

अधिकारी ने आगे बताया- धोनी ने विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह अपनी तरह के इंसान हैं। केवल वह ही यह तय कर सकते हैं कि उनको खेल जारी रखना है या फिर नहीं। बता दें कि इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20 और तीन वनडे मैच के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी।

बता दें कि इस अधिकारी ने यह बात तब कही जब सोमवार को सीओए की मीटिंग हुई थी। भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद यह सीओए की पहली बैठक थी लेकिन इस दौरान टीम के प्रदर्शन पर चर्चा नहीं हुई। हालांकि बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी ने इस बैठक में खिलाड़ियो के चुनने का मुद्दा उठाया था।

Story first published: Wednesday, July 17, 2019, 13:27 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+