For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में पांचवी बार हुआ पाकिस्तान का ऐसा बुरा हाल, देखें पुराने आंकड़े

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी विश्व कप का अपना पहला मैच कभी ना भूला पाने वाला रहा। साल 2017 की चैंपियंस ट्राॅफी जीतने वाली इस टीम का सामना जब धुंआधार बल्लेबाजी की विंडीज टीम के साथ हुआ तो वह चारों खाने चित्त होती नजर आई। नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में मैच के दाैरान विंडीज ने टाॅस जीता आैर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। लेकिन पाकिस्तान का विंडीज के गेंदबाजों ने ऐसा हाल किया कि उन्होंने मैच से पहले वैसा सोचा भी नहीं होगा। विंडीज ने पाकिस्तान को महज 105 रनों पर ही ढेर कर दिया।

पांचवी बार हुआ ऐसा हाल
विश्व कप के इतिहास में ऐसा पांचवी बार देखने को मिला जब पाकिस्तान टीम का इतना बुरा हाल हुआ हो। इससे पहले पाकिस्तान 1992 विश्व कप में एडिलेड में इंग्लैंड के हाथों महज 74 रनों पर ढेर हो गई थी। यह उनका विश्व कप में सबसे कम स्कोर है। इसके बाद 1999 में लाॅर्ड्स में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिन में तारे दिखाए थे। तब पाकिस्तान 132 रनों पर चलती बनी थी। इसके बाद 2007 के विश्व कप में आयरलैंड जैसी कम अनुभवी टीम ने पाकिस्तान को 132 रनों पर ढेर कर सबको चाैंकाया था। वहीं 2003 में इंग्लैंड ने केपटाउन में 134 रनों पर पाकिस्तान टीम को चलता किया।

पाकिस्तान की पूरी टीम महज 21.4 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई। फखर जमन और बाबर आजम ही 22-22 रनों की पारी खेल सके। इसके अलावा सभी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी उतरी। इस जोड़ी ने शुरुआती 2 ओवर में तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर इमाम उल हक शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। इमाम केवल 2 रन बना सके। इसके बाद फॉर्म में नजर आ रहे फखर जमां छठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रसेल की गेंद पर दुर्भाग्यशाली तरीके से बोल्ड हो गए। इसके बाद बाबर आजम का साथ देने आए हारिस सोहेल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और रसेल की गेंद पर होप के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। हारिस महज 8 रन बना सके। थॉमस का कमाल, लिए 4 विकेट गेंदबाजी में सबसे बहतरीन प्रदर्शन थॉमस ने किया। उन्होंने चार बल्लेबाजों (बाबर आजम, मोहम्मद हाफिज, शादाब खान और वहाब रियाज) को चलता किया। इसके अलावा होल्डर को तीन, आंद्रे रसल को दो और कॉट्रेल एक विकेट मिला।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 18:20 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+