टेस्ट टीम में सुदीप त्यागी को जगह
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश में खेली जाने वाली टेस्ट सिरीज़ के लिए नए चेहरे सुदीप त्यागी को टीम में शामिल किया है.
सुदीप पिच पर बल्लेबाज़ी से ज़्यादा गेंदबाज़ी में कमाल दिखाने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के सुदीप की पहचान उनकी तेज़ गेंदबाज़ी है.
बांग्लादेश में वर्ष 2007 के बाद भारत 2010 की शुरुआत त्रिकोणीय वनडे सिरीज़ से कर रहा है. इनमें भारत और बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका की टीम भी हिस्सा ले रही है.
चार से 13 जनवरी के दौरान इन देशों के बीच वनडे सिरीज़ का त्रिकोणीय मुक़ाबला हो रहा है.
इस बीच जानकारी मिली है कि 17 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सिरीज़ के लिए भारतीय टीम में एक नए चेहरे को जगह दी गई है.
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में जन्में 22 वर्षीय सुदीप इससे पहले राष्ट्रीय स्तर खेलने के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं.
सुदीप दिसंबर में श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेले गए वनडे मैच और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में भी अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं.
भारतीय टीम
वैसे भारतीय टीम ने पिछले दिनों श्रीलंका के ख़िलाफ़ तैयार की गई अपनी टीम में इस सिरीज़ के लिए कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया है.
दिनेश कार्तिक को रिज़र्व विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है वहीं बल्लेबाज़ एम विजय को रिज़र्व ओपनर के तौर पर रखा गया है.
टीम में तीन स्पिनरों को भी शामिल किया गया है. हरभजन के साथ साथ अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा भी टीम का हिस्सा हैं.
सचिन फिलहाल वनडे सिरीज़ से बाहर हैं पर टेस्ट मैचों के लिए वो भी बल्ला संभालकर पिच पर भारत के लिए खेलते नज़र आएंगे.
संभावित टीम-
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, श्रीसंत, ज़हीर ख़ान, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और सुदीप त्यागी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
