For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के इस युवा खिलाड़ी पर आया किंग खान की बेटी का दिल? मैदान में अक्सर दिखते थे साथ

नई दिल्ली। आईपीएल का खेल मतलब फुल रोमांच, हर गेंद पर मैच का रुख बदल जाता है शायद यही इस खेल की सबसे बड़ी खासियत भी है। आईपीएल के मुकाबलों में टीम के मालिक भी अक्सर खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ खिलाड़ियों और सेलिब्रेटी के अपने भी अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं। ऐसी ही एक चर्चा इन दिनों केकेआर के को-ओनर बालावुड किंग खान की बेटी सुहाना खान के हो रहे हैं। दरअसल आईपीएल की इस सीरीज में शाहरुख को तो नहीं लेकिन सुहाना को अक्सर स्टेडियम में देखा गया। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो 22 मई को 18 साल की हुई किंग खान की बेटी सुहाना खान का दिल इन दिनों केकेआर के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए धड़क रहा है। शुभमन ने इस आईपीएल में कई शानदार पारियां खेली थीं और सभी को आकर्षित भी किया था।

सुहाना ने टीम को किया चीयरअप

आईपीएल के कई रोमांचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिले। केकेआर की टीम ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन भी किया और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। शाहरुख हालांकि इस सीरीज में अपनी टीम को ज्यादा मुकाबलों में चीयरअप नहीं कर पाए वो शूटिंग में ही व्यस्थ रहे लेकिन उनकी बेटी सुहाना ने इस टीम का खूब हौसला बढाया। अगर खबरों की माने तो सुहाना का दिल शुभमन गिल पर आ गया है और मैच के बाद अक्सर वो शुभमन से बात करती नजर आती थी।

शुभमन गिल ने किया था शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल ने किया था शानदार प्रदर्शन

इस सीजन इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब हो की अंडर-19 विश्वकप में इस 18 वर्षीय युवा बल्लेबाजों ने 5 मैच में बल्लेबाजी की थी और 372 रन बनाए थे। पंजाब के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए 13 मैच में 203 रन बनाए और 57 रन की एक आतिशी पारी भी खेली थी।

केकेआर पहुंची थी प्लेऑफ में

केकेआर पहुंची थी प्लेऑफ में

यह सीजन केकेआर की टीम के लिए बेहतर रहा है। इस टीम में इस सीजन पहली बार दिनेश कार्तिक को कप्तानी का दारोमदार दिया गया था। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें शुभमन गिल भी हैं शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि हैदराबाद से मिली हार के बाद उनका सफर समाप्त हो गया था।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 14:52 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+