Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: जहीर ने कहा, जोरदार वापसी करूंगा

स्थानीय किंग्स्टन ओवल मैदान पर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया और फिर 185 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज भी लाचार साबित हुए।

इस मैच में 4 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 45 रन खर्च करने वाले अनुभवी जहीर ने सोशल नेटवर्किं ग वेसाइट ट्विटर के जरिए अपनी गेंदबाजी में सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा, "मुझे बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है। मेरी गेंदबाजी की लय सही नहीं रही। मैं आगे के मैचों में मजबूती के साथ वापसी करूंगा।"

सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर जहीर ने कहा, "आज का दिन (शुक्रवार) हमारे लिए कठिन रहा। अगर हमें सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो सुपर-8 के बाकी बचे दोनों मैचों को हर हाल में जीतना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+