Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रेयस गोपाल ने ली IPL 2019 की दूसरी हैट्रिक, लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 49वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी के साथ राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर हो चुके हैं। हालांकि राजस्थान अपना आखिरी मैच जीतती है तो हो सकता है कि अगर-मगर के फेर में फंसते हुए पहुंच जाए लेकिन इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद को अपने बचे दोनों मैच हारने होंगे। राजस्थान 13 मैचों में 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। राजस्थान भले बारिश के कारण जीत नहीं सका लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल(Shreyas Gopal) ने बारिश के बीच विकटों की झड़ी लगाते हुए आईपीएल 2019 की दूसरी हैट्रिक अपने नाम कर ली।

लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी

लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज इंग्लैंड के सैम कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी सीजन में हैट्रिक ली थी। गोपाल राजस्थान की तरफ से हैट्रिक लेने वाले चाैथे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अजित चंदीला (2012), प्रवीण तांबे (2014) और शेन वॉटसन (2014) ने राजस्थान के लिए हैट्रिक ले चुके हैं।

हैट्रिक लेने वाले 16वें गेंदबाज बने

हैट्रिक लेने वाले 16वें गेंदबाज बने

यही नहीं 25 साल का यह गेंदबाज आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 16वें गेंदबाज बन गए हैं। इनसे पहले 15 गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। वहीं यह आईपीएल की 19वीं हैट्रिक भी रही। अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। मिश्रा आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।अपने आईपीएल करियर में मिश्रा एक बार पारी में पांच विकेट भी हासिल कर चुके हैं।

इस क्रिकेटर का करियर हुआ खत्म, रेप केस में मिली 5 साल की सजा

यूं किए 3 शिकार

बेंगलुरू ने टाॅस हारकर बल्लेबाजी करना शुरू किया। बारिश के कारण मच 6-6 ओवर का किया गया। पहले ओवर में ही विराट कोहली ने प्रहार करना शुरू कर दिया और बेंगलुरू ने पहले ओवर में 23 रन जोड़ लिए। दूसरा ओवर फेंकने आए गोपाल लेकिन कोहली ने पहली गेंद पर छक्का तो दूसरी गेंद पर चाैका जड़ दिया, जबकि तीसरी गेंद पर 2 रन ले लिए। 3 गेंदों में 12 रन देने के बाद गोपाल ने वो किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। गोपाल ने चाैथी ही गेंद पर कोहली का शिकार किया। पांचवी गेंद पर एबी डिविलियर्स और आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ली।

Story first published: Wednesday, May 1, 2019, 16:22 [IST]
Other articles published on May 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+