IPL 2019 : चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने को बेताब हैं विराट कोहली, बताया कैसी है उनकी तैयारी
नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट का सबसे बड़ा धमाका यानी आईपीएल का 12 संस्करण अब कुछ ही दिनों की बात रह गई है। 23 मार्च को आईपीएल धूमधड़ाके के तहत शनिवार की शाम भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गजों की भिड़ंत के नाम रहेगी। जी हां, 23 मार्च की शाम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच होने वाले मुकाबले के जरिए टी-20 लीग का शंखनाद हो जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
धोनी जहां चेन्नई में पहले ही पहुंच कप ट्रेनिंग कैंप में अपने बल्ले को भांज रहे हैं तो वहीं विराट कोहली भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचकर अपना पराक्रम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान आप कोहली को विभिन्न मुद्राओं में देख सकते हैं। कोहली ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है- एक और सीजन के लिए चिन्नास्वामी में वापस आकर अच्छा लग रहा है। मैदान पर उतरने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।
यह मैच भारतीयसमयानुसार शाम में 8 बजे शुरू होगा। यहां खास बात यह है कि सीएसके की टीम जहां हर आईपीएल सीजन में फेवरिट की तरह उतरती है तो वहीं आरसीबी की टीम के नाम विराट और डीविलियर्स जैसे धाकड़ होने के बावजूद कोई खिताब दर्ज नहीं है। आपको बता दें कि चेन्नई की टीम ने दो साल तक बैन झेलने के बाद पिछले सीजन में वापसी की थी और खिताबी जीत भी हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
