Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'IPL रद्द हुआ तो वैश्विक क्रिकेट इसके नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा'

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 अब रद्द होने की कगार पर है। बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली पहले की कह चुके हैं कि कोरोना वायरस पर जब तक कंट्रोल नहीं किया जाएगा, तब तक क्रिकेट के बारे में सोचना भी गलत होगा। वहीं आईपीएल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन का मानना है कि अगर टूर्नामेंट रद्द किया जाता है तो वैश्विक क्रिकेट इसके नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। कोविड-19 से समूचा विश्व प्रभावित है। खेल समेत सभी गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में क्रिकेट निकायों की वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल जैसे बड़े पेशेवर क्रिकेट को भी अनिश्चिकाल के लिए टाल दिया गया है।

हालांकि बीसीसीआई के सूत्रों का मानना है कि सितंबर से नवंबर के बीच इसके आयोजन के लिए विंडो तैयार किया जा रहा है लेकिन यह तभी संभव है जब इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्वकप को स्थगित किया जाए। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने हाल ही में कहा था कि अगर इस साल आईपीएल रद्द किया जाता है तो इससे बोर्ड को करीब चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

आईपीएल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन का भी मानना है कि आईपीएल के रद्द होने से क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा और वैश्विक क्रिकेट इस नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। रमन का कहना है कि आईपीएल साल में एक बार होता है और इससे वैश्विक क्रिकेट के राजस्व का 40 प्रतिशत हिस्सा आता है, इसलिए इसके रद्द होने से ज्यादा नुकसान होगा। बता दें कि देश मे कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है। कोरोना के चलते भारत में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3 हजार से ज्यादा लोंगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है जो 31 मई तक चलेगा. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है।

Story first published: Thursday, May 21, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on May 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+