For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील छेत्री ने कोहली को दिया मुश्किल भरा चैलेंज, क्या कर पाएंगे पूरा (Watch Video)

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिलहाल घर में समय बीताकर लोगों को फिट रहने की सलाह दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज भी शुरू किया था जिसमें वह हवा में उछलकर ताली बजाते हुए पुश-अप मारते दिखे दिखे। उनका यह चैलेंज हार्दिक पांड्या ने भी स्वीकार किया था। लेकिन इस बीच अब भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भी कूद चुके हैं। उन्होंने कोहली को एक मुश्किल भरा चैलेंज दिया है।

सुनील छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप दो बड़े बाॅल्स देख सकते हैं जिनपर सुनील अपना बैलेंस बनाते हुए दिख रहे हैं। वो भी सिर्फ हाथ और पैरों की मदद से। छेत्री ने ऐसा कर कोहली को मुश्किल प्लैंक का चैलेंज दिया है। अब देखना होगा कि क्या चीकू इस चैलेंज को पूरा कर सकते हैं या नहीं। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील छेत्री ने लिखा, ''विराट कोहली मैंने देखा कि आपने कुछ दिनों पहले एक चैलेंज दिया था। तो अब मैं भी ऐसा कर रहा हूं। आप भी ऐसा करके दिखाएं। मुझे लगता है कि इसमें कोई ताली बजाना भी नहीं होगा! यह जितना दिख रहा है, उससे थोड़ा ज्यादा मुश्किल है।''

हालांकि सुनील के इस चैलेंज का जवाब कोहली ने तुरंत कमेंट करते हुए दिया। कोहली ने लिखा, ''मुश्किल लग रहा है कप्तान, मगर 2 स्विस बॉल मैं कहां से लेकर लाऊं।'' इसके साथ विराट ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया हुआ है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी कोहली ने अपना अधिकतर समय वर्कआउट और खुद को फिट बनाए रखने में बिताया है। विराट की फिटनेस ऐसी है कि वो किसी भी समय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+