For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने किसके लिए कहा कि आओ इसे हराएं

सुनील गावस्कर ने स्ट्रोक्स के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए 'स्ट्रोक अम्बेसडर फॉर इंडिया' चुने जाने पर खुशी व्यक्त की।
 

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को 'स्ट्रोक एंबेसडर फॉर इंडिया' घोषित किया गया है। इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन ने बुधवार रात 10वीं विश्व स्ट्रोक कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की।

यहां वर्ल्‍ड स्ट्रोक आॅर्गनाइजेशन की मदद से यह इवेंट चल रहा है। वर्ल्‍ड स्ट्रोक आॅर्गनाइजेशन एक एनजीओ है जो कि दुनियाभर में स्ट्रोक(आघात) के खिलाफ अभियान चलाता है।

लिटिल मास्‍टर सुनील गावस्‍कर ने एक वीडियो संंदेश के जरिए कहा कि,'मेरे क्रिकेट कॅरियर में ऐसा वक्‍त आया जब मैं कई वर्षों तक रन बनाने के लिए स्‍ट्रोक्‍स ईजाद करता रहा। लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे पता लगा कि एक ऐसा स्ट्रोक(आघात) भी होता है जो कि मेरे जीवन की पारी को ही समाप्त कर सकता है। यह है ब्रेन स्ट्रोक।'

सुनील गावस्कर ने स्ट्रोक्स के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए 'स्ट्रोक अम्बेसडर फॉर इंडिया' चुने जाने पर खुशी व्यक्त की।

गावस्कर ने कहा कि,'स्ट्रोक की वजह से दुनियाभर में मौतें हो रही हैं। यह भारत में भी लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। आइए मिलकर इसको खत्म करें।'

29 अक्टूबर को दुनियाभर में 'वर्ल्‍ड स्‍ट्रोक डे' मनाया जाता है। WSC यानी वर्ल्‍ड स्‍ट्रोक कांग्रेस अब तक दो बार हुआ है और यह पहली बार भारत में आयोजित हुई है। WSC के सह-चेयरमैन जेयाराज पा‍ंंडियान ने बताया कि भारत में प्रति वर्ष 1.7 मिलियन नए स्ट्रोक मरीजों के केस सामने आते हैं।'

उन्होंने कहा कि, 'स्ट्रोक भारत के युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है। इसके उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+