Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सरप्राइज मत होना, अगर ये खिलाड़ी WC परफॉरमेंस को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी दोहराता है- गावस्कर

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की श्रृंखला में अपना 2019 एकदिवसीय विश्व कप प्रदर्शन दोहराएंगे। रोहित ने इंग्लैंड में एकदिवसीय विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रिकॉर्ड पांच शतक बनाए थे। गावस्कर का मानना ​​​​है कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि स्टाइलिश दाएं हाथ का बल्लेबाज यह कारनामा इस बार लाल गेंद वाले क्रिकेट में नहीं दोहरा सकता।

महान भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि अब रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में भी भारत के लिए बल्लेबाजी का अनुभव कर लिया है और अगर दाएं हाथ का यह खिलाड़ी अपनी विश्व कप सफलता को दोहराता है तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

गावस्कर ने पीटीआई से कहा, "हमने दो साल पहले इंग्लैंड में विश्व कप में रोहित शर्मा को पांच अविश्वसनीय शतक बनाते देखा था।"

उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने जो शतक बनाया वह कठिन पिच और ठंडी परिस्थितियों में था। अब दो साल बाद वह और भी अधिक अनुभवी हैं इसलिए अगर वह इस श्रृंखला में भी उस प्रदर्शन को दोहराते हैं तो आश्चर्यच नहीं होगा।"

रोहित उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में से एक थे, जिन्होंने साउथेम्प्टन में डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी परिस्थितियों में नियंत्रण दिखाया था।

मुंबई का यह बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम नहीं था लेकिन उनकी ठोस तकनीक निश्चित रूप से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में कमाल कर सकती है।

रोहित के सलामी जोड़ीदार शुबमन गिल के कारण नहीं खेलेंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने गिल की फिटनेस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं, तो मयंक अग्रवाल नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में पहले टेस्ट में रोहित के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

Story first published: Thursday, July 8, 2021, 8:15 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+