सचिन के साथ ओपनिंग करें रेहाणे: सुनील गावस्कर
लंदन। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर इंग्लैंड के खिलाफ 61 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रेहाणे से बहुत प्रभावित हुए हैं। सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि उसे इस युवा बल्लेबाज को एकदिवसीय सीरीज में सचिन तेंदुलकर के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतारना चाहिए। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गावस्कर ने कहा कि सहवाग और गंभीर की गैरमौजूदगी में यह भूमिका निभाने के लिए रेहाणे पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने रेहाणे की पारी की जमकर तारीफ की।
बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 मैच में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रेहाणे ने शानदार पारी खेली। रेहाणे ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मात्र 39 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। अपनी पारी के दौरान रेहाणे ने शानदार कवर ड्रावइ, पुल शॉट और हुक शॉट लगाए। किसी भी समय वे अपनी एकाग्रता खोते हुए नजर नहीं आए। जब तक वे क्रीज पर मौजूद थे टीम की रन औसत 10 तक थी। रेहाणे जब आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 12 ओवरों में 108 रन था। जिसके बाद टीम इंडिया 165 रन बनाकर आउट हो गई।
गावस्कर ने कहा कि रेहाणे अभी काफी युवा है। उसने टी20 मैच में अच्छी फार्म दिखाई है। ऐसे में कप्तान धोनी और मैनेजमेंट को उन्हें खिलाने के बारे में सोचना चाहिए। गावस्कर ने यह भी कहा कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। टीम में सचिन का दूसरी तरफ साथ देने के लिए कोई स्थाई ओपनर भी नहीं है। ऐसे में रेहाणे सचिन के अच्छे पार्टनर साबित हो सकते हैं। रेहाणे के अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी इस भूमिका के लिए टीम में रखे गए हैं। अब देखना है कि कप्तान इन दोनों में से किसे तवज्जो देते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications