For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : हैदराबाद में रोमांचक मैच की उम्मीद

By Staff

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दिल्ली डेयर डेविल्स' और मेजबान 'डेक्कन चार्जर्स' के बीच होने वाले मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुईं है।

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दिल्ली डेयर डेविल्स' और मेजबान 'डेक्कन चार्जर्स' के बीच होने वाले मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुईं है।

यहां के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को दोनों टीमें भिड़ेंगी। माना जा रहा है कि यह मैच काफी रोमांचक होगा। चालीस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम में चियरलिडर्स भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी जहां वी. वी. एस. लक्ष्मण कर रहे हैं वहीं दिल्ली के डेयर डेविल्स का नेतृत्व विरेन्द्र सहवाग रहे हैं। दर्शकों को जहां लक्ष्मण की टीम के एडम गिलक्रिस्ट, एंड्रयू साइमंड्स और शाहिद अफरीदी से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीदें हैं वहीं दिल्ली के खिलाड़ी सहवाग और गौतम गंभीर पर भी उनकी निगाहें टिकी हुई है।

गौरतलब है कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम अभी तक केवल दो एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की ही मेजबानी कर सका है। वर्ष 2005 और 2007 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के विरूद्ध यहां मैच खेला था। इन दोनों मैचों में भारतीय टीम पराजित हुई थी।

आइपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पराजित होने वाली डेक्कन चार्जर्स से क्रिकेट प्रेमी रोमांचक प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएसन (एचसीए) ने स्टेडियम में प्रकाश के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रकाश व्यवस्था के लिए स्टेडियम में छह टॉवर मौजूद हैं। प्रत्येक टॉवर में 70 बल्ब लगे हुए हैं। एचसीए के सचिव एन. शिवलाल यादव ने कहा, "आईपीएल के सभी सात मैचों की मेजबानी करने के लिए हैदराबाद का यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+