For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चयन पर सवाल, सुनील गावस्कर ने कहा- राहुल चाहर यही सोच रहें होंगे उन्होंने क्या गलत कर दिया

नई दिल्लीः भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी आपको थोक में टी20 मुकाबले देखने के लिए मिलते रहेंगे क्योंकि अगला विश्व कप भी इसी फॉर्मेट में होना है। भारत अपनी सरजमीं पर कीवी टीम के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा। चेतन शर्मा की लीडरशिप में सेलेक्शन कमेटी ने जो टीम चुनी है उस पर दिग्गजों की राय मिली जुली है। कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है लेकिन कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया है जिनमें राहुल चाहर एक प्रमुख नाम हैं।

राहुल चाहर को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में युजवेंद्र चहल पर वरीयता दी गई थी और अब सुनील गावस्कर का कहना है कि ऐसे बाहर होने पर चाहर के दिमाग में यह बात चल रही होगी कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया।

असल में वर्ल्ड कप में राहुल को केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला जो नामिबिया के खिलाफ बिना मकसद के खेल में आया। यहां उन्होंने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन दिए। हालांकि राहुल को भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर इंडिया ए टीम में जगह दी गई है।

सुनील गावस्कर इस बातों से खुश नहीं हैं। उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ये लोग (चहल और राहुल चाहर) अपने आप को साबित कर चुके हैं, उनके पास अनुभव भी है। उनकी वापसी से निश्चित तौर पर टीम को फायदा होगा।

लेकिन राहुल चाहर यहां पर सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 16 खिलाड़ियों में उनका नाम नहीं है। वह वर्ल्ड कप में खेलने के लिए सेलेक्टरों को अच्छे लगे लेकिन अचानक से ऐसा हो गया कि चाहर को सोच रहे होंगे कि उनसे क्या गलती हो गई। मैं आशा करता हूं चयन समिति ने उनको बाहर करने का कारण बताया होगा।

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि वरुण चक्रवर्ती को पूरा हक है कि उनको चयनकर्ता बाहर करने का कारण बताएं।

वैसे वरुण चक्रवर्ती का वर्ल्ड कप अच्छा नहीं गया था। वह शायद फिट भी नहीं हैं। गावस्कर का कहना है कि, अगर कोई यह बताता है कि आप इस कारण से बाहर किए गए हो तो आप उन खामियों पर काम करते हो और ऐसा करने से मजबूत वापसी होती है जिससे आखिरकार फायदा भारतीय क्रिकेट को ही मिलता है।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 17:14 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+