For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पांड्या-राहुल को टीम इंडिया से दूर रहने को कहते हुए गावस्कर ने BCCI के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण' में जिंदगी भर याद रहने वाली कॉफी पीकर आए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया से वापस बुला लिया है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। इससे टीम का संतुलन भी थोड़ा बिगड़ा है जिसको संभालने के लिए विजय शंकर को हार्दिक के विकल्प के तौर पर टीम में लाया जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट पर मुखरता से अपनी बात रखने वाले सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई के इस फैसले पर अपनी राय प्रकट की है।

गावस्कर ने बीसीसीआई के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम का ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं करना चाहिए। गावस्कर ने कहा, 'अगर आप ऐसी चीजें करते हैं तो फिर आप टीम के पार्ट नहीं हो सकते। निश्चित रूप से अब जांच बैठेगी और जरूरत के हिसाब से आगे एक्शन लिया जाएगा।' गावस्कर ने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि क्यों इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में जांच के नतीजों तक शामिल नहीं होना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, 'मैं समझता हूं कि बीसीसीआई का यह फैसला (भारत वापस बुलाने का) सही है। आप निलंबित खिलाड़ियों को टीम के साथ नहीं रख सकते हो। आपको उनको बाहर रखना होगा वर्ना फिर निलंबर का क्या मतलब रह जाता है।' बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर टीम में पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और चेन्नई के ऑलराउंडर शुभमन गिल को बुलाया गया है। शंकर जहां ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे तो वहीं गिल को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है। भारत को ऑस्ट्रेलिया में अपना अगला मैच 15 जनवरी को एडिलेड में खेलना है। फिलहाल टीम इंडिया तीन मैचों की वन डे सीरीज में पहला मैच हारने के बाद 0-1 से पीछे चल रही है।

Story first published: Monday, January 14, 2019, 12:10 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+