For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरकार तय करेगी इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में गावस्कर जाएंगे या नहीं!

Sunil Gavaskar ने Imran Khan की Oath Ceremony पर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान में इमान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की कतार में कपिल देव के बाद एक और दिग्गज खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण आया है।
एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सुनील ने कहा कि बीते रोज इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सीनेटर की तरफ से मेरे पास निमंत्रण आया है।सुनील ने आगे कहा कि वह पाकिस्तान जाने से पहले भारत सरकार से इस मसले पर बात करेंगे। यदि सरकार ने जाने की इजाजत देती है तो वह पाकिस्तान जाएंगे।

खबरों के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह तथा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भी अनाधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
बता दें कि कपिल देव को भी इस समारोह में जाने का निमंत्रण मिला है।इस मसले पर कपिल ने कहा कि,अगर मुझे आधिकारिक निमंत्रण मिलता है तो मैं जाऊंगा और इस समारोह में शिरकत करूंगा। कपिल ने बताया कि इमरान की जीत के बाद उन्होंने इमरान को फोन कर बधाई दी थी।

Story first published: Sunday, August 5, 2018, 19:07 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+