For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें क्यों सुनील गावस्कर ने कहा भारत का टी20 विश्व कप जीतना मुश्किल

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लेकर चौंका देने वाला बयान दिया है। सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि अगर भारत को 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को जीतना है तो उसे अपनी आईसीसी रैंकिंग में सुधार करना होगा। वहीं अब पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसी बात को दोहराया है और कहा कि अगर टीम ऐसा कर पाने में नाकाम रहती है तो उसका विश्व कप जीतना नामुमकिन है।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, 'आईसीसी रैंकिंग में भारत फिलहाल नंबर पांच पर है। अगर उन्हें दो या तीन नंबर पर जाना है, तो उन्हें बड़े मैच जीतने होंगे। और अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं उनके लिए टी20 विश्व कप जीतना आसान नहीं होगा।'

और पढ़ें: 2nd T20, IND vs BAN: सुरेश रैना को पीछे छोड़ रोहित रच सकते हैं इतिहास, चहल के पास भी सुनहरा मौका

उनका मानना है कि शिखर धवन को जल्दी अपनी फॉर्म तलाशनी होगी, क्योंकि वह सीमित ओवरों में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में 42 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

गावस्कर ने चैनल स्पोर्ट्सतक से कहा, 'अगले दो मैचों में अगर धवन अच्छी बल्लेबाजी नहीं करते हैं तो उन पर सवाल उठाए जाएंगे। अगर आप 40-45 गेंदों में इतने ही बनाते हो तो इससे टीम को फायदा नहीं होगा। उन्हें इसके बारे में सोचना पड़ेगा। जब खिलाड़ी गैप के बाद आता है तो उसे लय हासिल करने में समय लगता है।'

और पढ़ें: IPL 2020: इस सीजन लगेगा रोमांच का डबल तड़का, होने वाले हैं यह 5 बड़े बदलाव

धवन को हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझना पड़ा था जहां वे सात मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए थे। गावस्कर ने कहा कि अगर धवन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी के दो मैचों में फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो काफी लोग उनकी आलोचना में उतर आएंगे।

उन्होंने कहा, 'हमें दिल्ली में मिली हार से सीखने की जरूरत है। आप उस यूंही भुला नहीं सकते हैं। हमने देखा है कि जो टीम पहले बल्लेबाजी करती है वो चेज की तुलना में काफी डॉट गेंद खेलती हैं। दिल्ली में ही, मुझे लगता है कि पहली पारी में कुछ 55 डॉट गेंद खेली गई, जो कि मेरे विचार से बेहद ज्यादा हैं।'

और पढ़ें: एडम गिलक्रिस्ट ने खोला ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप जीतने का राज, बताया- कैसे धोनी से अलग हैं पंत

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा। भारत की कोशिश इस मैच को जीत सीरीज में बराबरी करनी होगी।

Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 21:49 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+