Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉलीवुड पर फीफा विश्‍व कप का बुखार

बेंगलुरू। दक्षिण अफ्रीका में 11 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्‍व कप का बुखा देश के फुटबॉल प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ पर भी चढ़ने लगा है। कई सेलीब्रिटीज़ विश्‍व कप देखने जाने के लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। इनमें करीना कपूर, बिपाशा बसु, शर्मन जोशी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बिपाशा बसु ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो फुटबॉल मैच देखने दक्षिण अफ्रीका जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि वो किसी विशेष टीम को सपोर्ट तो नहीं कर रही हैं, लेकिन जो टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी वो उसी के साथ हैं।

करीना कपूर की बात करें तो खबर मली है कि उन्‍होंने फीफा म्‍यूजिक वीडियो में हॉलीवुड गायक मैट डेमन के साथ काम करने का फैसला किया है। वीडियो के लिए देश के गीतकार सलीम सुलेमान गीत लिख रहे हैं। खबर है कि वीडियो में करीना के साथ हॉलीवुड मॉडल जेसिका एल्‍बा और केविन स्‍पेसी भी होंगे।

क्लिक करें: फीफा 2010 पर विशेष पृष्‍ठ

बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी की पसंदीदा टीम ब्राजील है और वो उसका खुलकर सपोर्ट करेंगे। शर्मन ने कहा कि वो फुटबॉल खेलते तो नहीं हैं, लेकिन मैच देखना उन्‍हें काफी पसंद है। मैच अगर ब्राजील का हो तो वो जरूर देखते हैं। उन्‍होंने कहा कि काफी समय से उन्‍होंने कोई फुटबॉल मैच नहीं देखा, जब माराडोना खेलते थे तब उनकी निगाहें टीवी से चिपक जाती थीं। इस बार भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। शर्मन ने कहा, "मुझे विश्‍वास है कि इस बार विश्‍व कप ब्राजील ही जीतेगी।"

हाल ही में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, "ब्राजील की टीम हमेशा से मेरी फेवरेट रही है, हां जर्मनी, अर्जेंटीना और इटली की टीमें भी मुझे अच्‍छी लगती हैं।" वहीं अर्जुन रामपाल ने कहा है कि वो कम से कम एक मैच देखने दक्षिण अफ्रीका जरूर जाएंगे। जॉन अब्राहम जो खुद भी एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, इस समय फीफा के दीवाने हैं। उनका कहना है कि वो भी दक्षिण अफ्रीका जरूर जाएंगे। जूनियर बच्‍चन यानी अभिषेक बच्‍चन पर फीफा से ज्‍यादा ब्राजील फुटबॉल टीम का बुखार चढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि वो हमेशा ब्राजील के साथ हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+