For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कार ने बताया, अगर IPL में बिकते कपिल देव तो लगती इतनी बोली

नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलती है। भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों की बात करें तो सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम सबसे आगे आता है। अपने समय के महान धुरंधर खिलाड़ी रह चुके कपिल देव और सुनील गावस्कर अक्सर क्रिकेट को लेकर अपनी बेबाक राय रखते रहते हैं। इस बार दोनों के सुर्खियों में रहने की वजह कुछ और ही है। 1983 में भारत को विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव को आईपीएल से जोड़ते हुए सुनील गावस्कर ने मजेदार बयान दिया है।

IPL में इतने में बिकते कपिल देव:

IPL में इतने में बिकते कपिल देव:

आईपीएल 2019 के लिए 18 दिसंबर को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। आईपीएल में हुई नीलामी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व महान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कपिल देव को लेकर बयान बयान दिया है। गावस्कर ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि कपिल देव पर अगर बोली लगती तो वह 25 करोड़ में बिकते।

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी सर्वश्रेष्ठ:

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी सर्वश्रेष्ठ:

सुनील गावस्कर ने कपिल की पुरानी पारियों को याद करते हुए कहा कि 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी मुझे उनकी बेस्ट पारी लगती है। मेरे क्रिकेट खेलने के दौरान और अब कमेंट्री के दौरान भी मैंने ऐसी पारी नहीं देखी है। इस मैच में भारत ने 15 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए थे। कपिल ने इसके बाद शानदार 175 रन की पारी खेली थी।उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 266/8 का स्कोर खड़ा किया।कपिल ने 175 रनों की जो पारी खेली वह भारतीय वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं खेली गई थी। इस जीत से ही भारत को आगे बढ़ने का मौका मिला।

कपिल और सुनील का करियर:

कपिल और सुनील का करियर:

बता दें कि कपिल देव ने 225 वनडे मैच खेलते हुए 3783 रन और 253 विकेट अपने नाम किये हैं।कपिल देव ने भारत की ओर से कुल 225 वनडे मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने कुल 3783 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 95.07 रही, यानी प्रति 100 गेंद पर 95.07 रन. वहीं, सुनील गावस्कर ने 108 वनडे मैच में 53.13 के औसत से 3092 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, December 20, 2018, 15:21 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+