For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने बताया आज के मैच में किसका पलड़ा रहेगा भारी, बारिश होने पर जताई ये संभावना

मैनचेस्टर। भारत पाकिस्तान के बीच विश्वकप में आज होने वाले हाई वोल्टेज मैच से पहले दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है। सुनील गावस्कर का मानना है कि आज के मैच में पाकिस्तान पर ज्यादा दवाब रहेगा, जिस तरह से विश्वकप में पाकिस्तान का सफर मुश्किल भरा रहा है, उसके बाद सरफराज अहमद की टीम को इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो उनके लिए विश्वकप का सफर मुश्किल हो सकता है।

पाक के लिए मैच जीतना जरूरी

सुनील गावस्कर ने कहा कि यह खेल पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है। अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं जीतता है तो उनके लिए सफर काफी मुश्किलभरा हो जाएगा दोनों ही टीमें चिर प्रतिद्वंदी हैं और दोनों ही देश के लोग इस मैच को देखेंगे, लेकिन पाकिस्तान के उपर दबाव ज्यादा रहेगा, क्योंकि विश्वकप में पाक का सफर अभी तक लड़खड़ाता हुआ रहा है। हालांकि आज के मैच से पहले भी बारिश के आसार हैं, लिहाजा हर किसी की नजर मैनचेस्टर में आज के मौसम पर भी रहेगी।

बारिश बदल सकती है गणित

गावस्कर का मानना है कि आज के मैच में भारत की स्थिति बेहतर है। अगर 50-50 ओवर का खेल होता है तो भारत की स्थिति काफी बेहतर है। लेकिन अगर बारिश की वजह से मैच 30 या उससे कम ओवर का होता है तो कुछ भी हो सकता है। बता दें कि विश्वकप में भारत और न्यूजीलैंड अभी तक अपराजेय रही हैं। विराट कोहली की टीम तीन मैचों में पांच अंकों के साथ चौथे पायदान पर है, वहीं एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

भारत की स्थिति बेहतर

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाक के पास महज तीन अंक हैं, चार मैचों में पाक वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मैच हार चुकी है। हालांकि रोमांचक मैच में इंग्लैंड को पाक ने मात देकर हर किसी को चौंका दिया है। जबकि श्रीलंका के साथ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। बता दें कि विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ आजतक खेले गए सभी छह मैचों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। ऐसे में आज मैनचेस्टर में होने वाले मैच पर हर किसी की नजर रहेगी।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+