For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने बताया, आखिर कैसे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने की जबरदस्त वापसी

नई दिल्ली। आईपीएल के शुरुआती मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसके चलते टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पिछले कुछ मैचों से टीम ने लय पकड़ ली है और लगातार एक के बाद एक मैच में जीत दर्ज कर रही है। टीम के कप्तान केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं। बतौर कप्तान और बल्लेबाज राहुल टीम की जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा बतौर विकेट कीपर भी केएल राहुल टीम की जीत में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बाद भी शुरुआती मैच में पंजाब की टीम कुछ खास नही कर पा रही थी।

पंजाब की जबरदस्त वापसी

सीजन का पहला मैच पंजाब की टीम सुपर ओवर में हार गई। लेकिन केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक लगाया और टीम को पहली जीत दिलाई। यही नहीं मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। शुरुआत के 7 मैचों की बात करें तो पंजाब की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे थी और उसके पास सिर्फ 2 अंक थे, ऐसे में हर किसी को लग रहा था कि पंजाब की टीम का इस बार के आईपीएल में सफर लगभग खत्म हो गया है।

कोच कुंबले-कप्तान राहुल ने टीम में भरा जोश

लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और कोच अनिल कुंबले ने उम्मीदें नहीं छोड़ी थी, दोनों ने टीम में अहम बदलाव किए और ये बदलाव कारगर साबित हुए और टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आज पंजाब का केकेआर के खिलाफ अहम मुकाबला है। ऐसे में आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में जाने के लिहाज से काफी अहम है। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि पंजाब की टीम में इतना बड़ा बदलाव टीम के कोच अनिल कुंबले की वजह से देखने को मिला है और टीम फिर से लय में लौट सकी है।

बतौर कप्तान केएल राहुल

गावस्कर ने कहा कि पंजाब की टीम जीत की राह पर है, शुरुआत में वो रास्ता भटक गए थे। जब भी वो जीत के करीब पहुंचे तो मैच सुपर ओवर में गया, इसके बाद वो मैच हार जाते थे। लेकिन आगे चलकर टीम ने जीत का रास्ता खोजा, जिसकी बदौलत पिछले मैचों में टीम ने जीत दर्ज की, टीम ने जबरदस्त क्रिकेट खेला। पिछले मैच में टीम ने 126 रन के स्कोर को डिफेंड किया, टीम में काफी भरोसा और आत्मविश्वास लौटा है। केएल राहुल की अगुवाई में टीम जबरदस्त कर रही है। बतौर कप्तान केएल राहुल काफी बेहतर हुए हैं, सामान्य बल्लेबाज की तुलना में बतौर कप्तान उन्होंने काफी रन बनाए हैं। वह जबरदस्त फील्ड प्लेसिंग कर रहे हैं, बेहतर गेंदबाजी में परिवर्तन कर रहे हैं, क्रिस जॉर्डन को भी 19वें ओवर में मौका दे रहे हैं, अर्शदीप पर भरोसा कर रहे हैं और 14 रन बचाने के लिए उन्हें आखिरी ओवर थमा रहे हैं।

कुंबले को नहीं भूलना चाहिए

पूर्व कप्तान ने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि अनिल कुंबले की भूमिका इसमे काफी अहम है। अनिल कुंबले अपने क्रिकेटिंग करियर में फाइटर रहे हैं, आपने उन्हें देखा होगा जब वह टूटा जबड़े के साथ मैदान में पट्टी बंधवाकर गेंदबाजी करने आए, वही भावना पंजाब की टीम के भीतर देखने को मिली है। यही वजह है कि पंजाब की टीम ने वापसी की और असंभव स्थिति से खुद को बाहर निकाला और अब टीम प्लेऑफ की रेस में आ गई है।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 17:54 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+