For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने शिखर धवन को लेकर कही बड़ी बात, बोले-इस वजह से हैं वह खास खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बैट जमकर बोल रहा है। लगातार एक के बाद वह अच्छी पारी खेल रहे हैं और आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त शुरुआत दी। शिखर धवन ने 47 गेंदों पर 47 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके चलते दिल्ली की टीम ने मैच को 7 विकेट से आसानी से जीत लिया। धवन ने अपनी पारी में 2 छ्क्के और 6 चौके लगाए। इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने मैच में ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि पर्पल कैप को भी अपने नाम किया। धवन ने केएल राहुल को पीछे करते हुए पर्पल कैप को अपने नाम किया। केएल राहुल ने 331 रन बनाया है जबकि शिखर धवन ने 380 रन बनाए हैं। बता दें कि केएल राहुल को अपेंडिंक्स है और उनका रविवार को ऑपरेशन हुआ है। उनकी अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की टीम की कप्तानी संभाली और 99 रन की नाबाद पारी खेली।

शिखर धवन की शानदार पारी की तारीफ करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि वह जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन में वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस तरह की फॉर्म में वह हैं उसकी वजह से दिल्ली की टीम का आईपीएल के इस सीजन में सफर काफी आसान हो गया है। कभी-कभी खिलाड़ी अपने फॉर्म को गलत तरह से लेने लगते हैं और अपने अंदर गलत आदल डाल लेते हैं, लेकिन शिखर धवन के साथ ऐसा नहीं है, उनके भीतर किसी भी तरह की कोई गलत आदत नहीं है।

गावस्कर ने कहा कि अगर आप शिखर धवन के शॉट को देखे तो समझ आता है किवह कितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ये ऐसे शॉट हैं जिसपर हमेशा वह रन बटोरते हैं। वह ज्यादा अलग करने की कोशिश नहीं करते हैं। ये ऐसे शॉट हैं जिसे वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। शिखर इस समय बेशकीमती लगते हैं। यह जरूरी है कि आप अपना विकेट अंत तक ना गंवाए, सेट बल्लेबाज 15-16 ओवर में अपना विकेट गंवा देता है तो नया बल्लेबाज क्रीज पर आता है और उसके लिए रन बनाना आसान नहीं होता है। जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता रहता है। लेकिन अगर आप क्रीज पर हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो आपको मैच को खत्म करना चाहिए और शिखर धवन ने वही किया। बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कुल 12 अंक हैं। गौर करने वाली बात है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शिखर धवन को भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी, जिसकी वजह से सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी। लेकिन जिस तरह की फॉर्म में धवन हैं उसे देखते हुए शिखर धवन को प्लेइंग 11 से बाहर रख पाना आसान नहीं होगा।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+