For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल को लेकर गावस्कर का बयान, बताया क्या आने वाली है उनके लिए चुनाैती

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में माैजूदा समय ओपनर मयंक अग्रवाल छाए हुए हैं जो गजब फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। मयंक अभी तक खेले 8 टेस्ट मैचों में ही 2 दोहरे शतक व 1 शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल तो उनकी जगह टीम में पक्की नजर आ रही है, लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मयंक को एक खास सलाह दी है। मयंक की दुनियाभर में महान क्रिकेटरों द्वारा तारीफ हो रही है। वहीं अब गावस्कर ने भी मयंक की तारीफ की लेकिन साथ में एक सलाह भी दी।

ये रहेगी चुनाैती

ये रहेगी चुनाैती

मयंक के सामने चुनाैती है अपनी जगह बचाना, क्योंकि केएल राहुल, शिखर धवन कभी भी वापसी की दावेदारी रख सकते हैं जो फिलहाल टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में गावस्कर का मानना है अग्रवाल के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अब विपक्षी टीमों को उनके बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। गावस्कर ने कहा, "वह टेस्ट क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। यह उनके करियर का पहला साल है और उम्मीद है कि वह दूसरे साल भी अपने दमदार प्रदर्शन का जारी रखेंगे, क्योंकि दूसरे सीजन में विपक्षी टीम के पास आपके बारे में बहुत जानकारी मौजूद होगी। हालांकि, मयंक दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

स्ट्रेट खेलते हैं मयंक

स्ट्रेट खेलते हैं मयंक

गावस्कर ने कहा, "वह ऑफ साइड की ओर गिरे बिना बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं और स्ट्रेट खेलते हैं। फ्रंट और बैकफुट पर उनका मूवमेंट भी शानदार है, जिसके कारण वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।" मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर (243) बनाया था। यह उनके करियर के शुरुआती 8 टेस्ट मैचों में दूसरा दोहरा टेस्ट शतक था। मयंक ने अब तक 8 टेस्ट मैचों में 858 रन बनाए हैं। मयंक के अलावा केवल 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पहले 8 टेस्ट में उनसे ज्यादा रन बनाए हैं।

लगातार रन बरसा रहे हैं मयंक

लगातार रन बरसा रहे हैं मयंक

मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनकी पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ शतकीय पारी रही।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 18:13 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+