For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कमेंट्री के दाैरान गावस्कर बोले- शुबमन के पास महान खिलाड़ी बनने का स्वभाव है

नई दिल्ली। शुभमन गिल ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनकी तारीफ की।

गिल ने तेज गेंदबाज नील वैगनर द्वारा 28 रन पर आउट होने से पहले रोहित शर्मा के साथ 62 रन की शुरुआती साझेदारी की। गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा, "उनके पास एक महान खिलाड़ी बनने का स्वभाव है।" गिल ने अभी तक टेस्ट शतक नहीं बनाया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान गाबा में भारत की दूसरी पारी में 91 रन बनाए। इस पारी ने भारत को एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गावस्कर ने ने कहा, "पहला शतक हमेशा सबसे कठिन होता है क्योंकि अर्धशतक बनाने से लेकर तीन के आंकड़े तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं होता है। बल्लेबाज 70-80 रन के आसपास कहीं न कहीं स्थिर महसूस करते हैं और गेंदबाजों से बचना शुरू कर देते हैं और उसमें अपना विकेट खो देते हैं। उसे बस अपना पहला शतक लगाने की जरूरत है और उसके बाद बहुत कुछ किया जाएगा।"

ऐतिहासिक टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच पहले शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन साउथेम्प्टन में लगातार बारिश के कारण पहले दिन कोई खेल नहीं हो सका। रोहित के 34 रन पर आउट होने के बाद गिल भी आउट हो गए।। मैच के पहले सत्र के अंत में भारत ने 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं।

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 17:26 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+