IND vs AUS: केएल राहुल के फेल होने से झल्लाई क्रिकेट की यह महान हस्ती, बोले 'अब तो बाहर बैठाओ'
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेतेश्वर पुजारा के शतक को छोड़ दिया जाए तो बाकी टीम का कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। राहुल हेजलवुड की गेंद पर फिंच को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौटे। राहुल ने 8 गेंदों में दो रन बनाए। केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के साथ वे खेल के दिग्गजों के भी निशाने पर आ गए हैं।
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि यदि राहुल अगली पारी में भी निराश करते हैं तो उनको अब बाहर बैठाने का समय आ चुका है। गावस्कर का मानना है कि राहुल अपना आत्मविश्वास कहीं खो चुके हैं और उनको टीम से बाहर बैठाना चाहिए। उन्होंने कहा- 'राहुल अब पहला वाला आत्मविश्वासी खिलाड़ी नहीं लग रहा है। अफसोस इस बात का भी है कि वो अपनी गलतियों से भी नहीं सीखना चाहता। उसने इंग्लैंड में जो गलतियां दोहराई, वहीं दोबारा यहां हो रही हैं।'
2018 में केएल राहुल ने 22.76 के औसत से 387 रन बनाए हैं। इस साल सिर्फ उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इन दो अर्धशतक में भी एक फिफ्टी अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई है। पूरे 17 पारियों में उन्होंने ओवल में सिर्फ एक 149 रन की पारी खेली है।ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीन टी-20 मुकाबलों के दो मैच में वो महज 27 रन ही बना सके थे। इससे पहले विंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच में वो कुल 59 रन ही बना सके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
