For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंडिया कैप हासिल करने के बाद इन दोनों ने आराम किया है : गावस्कर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और टीमें हाई-प्रोफाइल इवेंट में कदम रखने से पहले अपने फाइनल खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट भी जारी करेगी। हालांकि, यह देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी आईपीएल के यूएई चरण में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम नहीं हैं और यह एक चिंताजनक संकेत है। इसी संदर्भ में, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुंबई के बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के खराब फॉर्म पर खुल कर बात की।

किशन और यादव दोनों टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में हैं और संयुक्त अरब अमीरात में तेजी लाने में असफल रहे हैं। किशन को पिछले गेम में मुंबई की प्लेइंग इलेवन से हटा दिया गया था और शायद उसे अगला मौका न मिले। गावस्कर ने कहा कि भारत की कैप मिलने के बाद दोनों बल्लेबाजों को आराम मिला है और कुछ समय से गलत शॉट चुन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व पाक क्रिकेटर बोला- कोहली और रोहित को आउट करो, दवाब में आ जाएगा भारत

सही करना होगा शाॅट चयन

सही करना होगा शाॅट चयन

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने इंडिया कैप हासिल करने के बाद थोड़ा आराम किया है। वे जो कुछ शॉट खेल रहे हैं ऐसा लगता है कि वे इन बड़े शॉट्स को सिर्फ इसलिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे भारत के खिलाड़ी हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको खुद को थोड़ा समय देना होता है और आपको अपने शॉट का चयन सही करना होता है। और मुझे लगता है कि वे इस बार चूक गए हैं, जहां उनका शॉट चयन बिल्कुल सही नहीं रहा है, और इसलिए वे सस्ते में आउट होते जा।"

हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं करना बड़ा झटका

हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं करना बड़ा झटका

आगे बात करते हुए, गावस्कर ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी चिंचा व्यक्त की है जो लंबे समय से गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं। गावस्कर का कहना था कि अगर पांड्या गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि 6 या 7 नंबर पर आने वाले किसी व्यक्ति को कप्तान को वह विकल्प देना होगा। उनके मामले में कप्तान के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देना थोड़ा मुश्किल होगा।

गावस्कर ने कहा, "हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं करना एक बड़ा झटका है, न केवल मुंबई इंडियंस के लिए, बल्कि भारत के लिए भी, क्योंकि उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में लिया गया था। और अगर आप टीम में हैं, नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, और आप गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, तो यह कप्तान के लिए मुश्किल हो जाता है। उनके पास लचीलापन और विकल्प नहीं है, जो किसी ऑलराउंडर की तरह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने वाले के लिए बहुत जरूरी है।"

10 अक्तूबर है अंतिम तारीख

10 अक्तूबर है अंतिम तारीख

बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरूआत 17 अक्तूबर को यूएई में ही होने जा रही है। सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी भी उनके पास कुछ बदलाव करने का आखिरी चांस है। अगर कोई टीम किसी कारण बदलाव चाहती है तो वह 10 अक्तूबर तक आखिरी लिस्ट आईसीसी को साैंप सकता है। भारत अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

Story first published: Tuesday, October 5, 2021, 16:30 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+