कपिल देव और हार्दिक पांड्या के बीच तुलना पर नाराज दिखे सुनील गावस्कर, दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गवास्कर ने हार्दिक पांड्या और कपिल देव के बीच तुलना को बकवास करार दिया है। कपिल से पांड्या की तुलना पर सुनील गवास्कर ने कहा कि कपिल देव जैसा पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौ साल में एक बार जन्म लेता है और कपिल की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना को लेकर सुनील से जब सवाल पूछा गया तो सुनील गावस्कर नाराज दिखे उन्होंने कहा कि कपिल देव से किसी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि सौ साल में एक बार पैदा होने वाला क्रिकेटर है जैसे कि सर डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर। हमें किसी से उनकी तुलना नहीं करनी चाहिए।
गावस्कर शिखर धवन की बल्लेबाजी से भी खफा नजर आए उन्होंने कहा कि वह अपने खेल में बदलव नहीं करना चाहता।उसे विश्वास है कि वह ऐसे ही खेलकर अपनी पारी को सफल बना लेगा लेकिन जब तक वह अपनी बल्लेबाजी की कला में परिवर्तन नहीं करेगा विदेशी धरती पर उसे लाल गेंद से ऐसे ही जूझना होगा।
पुजारा पर टिप्पणी:
पुजारा के टीम में जगह देने के संबंध में गावस्कर ने कहा कि लॉर्ड्स में पुजारा को एक बल्लेबाज के तौर पर वह जरूर खिलाते। लेकिन वह किसकी जगह पर खेलते यह पिच का मिजाज तय करता। पिच पर घास होती तो मैं जरूर यादव की जगह पुजारा को टीम में जगह देता।
बता दें कि इस टीवी साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनके पास निमंत्रण आया है। हालांकि यह निमंत्रण आधिकारिक तौर पर नहीं आया है।अगर आधिकारिक तौर पर उनको निमंत्रण आता है तो वह सरकार की इजाजत लेंगे।सरकार से राय मशविरा के बाद ही ह पाकिस्तान जाकर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
