For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर बोले- CSK चैंपियन की तरह खेला, इस खिलाड़ी को प्रमोट करना मास्टरस्ट्रोक था

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण मई के पहले सप्ताह में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अप्रैल से शुरू हुए इस सीजन के 60 में से 29 मैच ही पूरे हो पाए हैं। इस पहले चरण में कुछ टीमें काफी मजबूत दिखीं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं। इन तीनों टीमों ने नंबर एक स्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स की सराहना की है।

आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे अंक तालिका में सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि इस खराब सीजन को भूलकर चेन्नई ने 14वें सीजन की जोरदार शुरुआत की। सीएसके ने 14वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसने पहला मैच हारने के बाद लगातार 5 मैच जीते थे। उसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार माननी पड़ी। लेकिन जब टूर्नामेंट स्थगित हुआ तो सीएसके 7 मैचों में 5 जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर था।

गावस्कर ने की चेन्नई की तारीफ
14वें सीजन में चेन्नई के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए गावस्कर ने स्पोर्ट्सस्टार के लिए एक कॉलम में कहा, "इस सीजन में अन्य सभी टीमें अच्छी फॉर्म में थीं, लेकिन चेन्नई पिछले सीजन से दबाव में थी। लेकिन टीम इस साल चैंपियन की तरह दिखी, जैसा कि आमतौर पर हर साल होता है। हालांकि उनकी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टीम इस साल नई ऊर्जा के साथ खेलती नजर आई है।

आईपीएल 2021 सीजन के स्थगित होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने आठ मैच खेले थे। अन्य 6 टीमों ने 7 मैच पूरे किए थे। इन मैचों के बाद दिल्ली 12 अंकों के साथ शीर्ष पर थी। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10-10 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस चौथे, राजस्थान रॉयल्स पांचवें, पंजाब किंग्स छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें स्थान पर रहे।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+