Sunil Gavaskar called it on television during commentary "Imran could be the next Prime Minister of Pakistan" pic.twitter.com/Jih0c3GHeD
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) July 26, 2018
हुआ कुछ यूंः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलविदा कहने के बाद सुनील गावस्कर लगातार कमेंटेटर के तौर पर खेल जगत में सक्रिय हैं। दरअसल यह बात 2012 की है जब गावस्कर भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच की कमेंट्री कर रहे थे। उनके साथ उस वक्त पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा भी कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान रमीज राजा ने इमरान खान की नकल करते हुए उन्हीं की अंदाज में बोलने लगे। फिर क्या था सुनील गावस्कर ने रमीज को प्यार भरे अंदाज में चेतावनी दी और कहा कि आप जिनकी नकल कर रहे हैं हो सकता है वो आने वाले समय में पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ष 1992 में विश्व कप का खिताब पहली बार जीता था और इमरान खान टीम के कप्तान थे। पाकिस्तान ने ये विश्व कप भारतीय सरजमीं पर पहली बार अपने नाम किया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने कोई भी विश्व कप खिताब नहीं जीता। इसके बाद इमरान ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और राजनीति में आ गए थे। तब से लेकर वो लगातार पाकिस्तान की राजनीति में सक्रिय हैं।