हाकी को आईपीएल जैसे मार्केटिंग की जरूरतः शेट्टी
नई दिल्ली, 21 मार्चः बालीवुड स्टार सुनील शेट्टी का इंडियन प्रीमियर लीग टीम खरीदने का सपना भले ही पूरा नहीं हो पाया हो लेकिन भारतीय हाकी के इस ब्रांड दूत का मानना है कि आईपीएल जैसी मार्केटिंग से राष्ट्रीय खेल की समस्याओं का अंत हो सकता है.
शेट्टी ने पीटीआई को बताया भारत के राष्ट्रीय खेल को आईपीएल जैसी मार्केटिंग की जरूरत है जिसमें बड़े नाम और काफी धन राशि शामिल होते हैं. उन्होंने कहा इस हार के लिये एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अधिकारियों को आईपीएल के कदमों पर चलने पर विचार करना चाहिए.
हाकी को लोकप्रिय बनने के लिये उद्योग जगत की राशि और आईपीएल जैसे प्रायोजकों की जरूरत है. शेट्टी ने कहा कि सही प्रबंधन और एक साफ सुथरी प्रक्रिया से ही हाकी का सुधार होगा.
उन्होंने कहा आगामी आईपीएल को देखते हुए ऐसा लगता है कि क्रिकेट हमारा राष्ट्रीय खेल है. हाकी के साथ ऐसा क्यों नहीं है. ऐसा इसलिये हैं क्योंकि हाकी में हमारे पास बीसीसीआई जैसी मजबूत और पारदर्शी संस्था नहीं है.
शेट्टी ने कहा बीसीसीआई को देखो. उसने खेल को लोकप्रिय बना दिया है. हर कोई आईपीएल की बात कर रहा है. हाकी में भी ऐसा ही रवैया अपनाना चाहिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications