विराट को नहीं आता ये काम, सुनील गावस्कर बोले -सीखने की जरूरत

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की बीच हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद टीम और कप्तान के लिए आलोचनाओं का सैलाब आ गया है। विराट कोहली को मैदान परफेक्ट मानने वाले बहुत से लोग हैं लेकिन अब भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट की शैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें नसीहत दी है। सुनील गावस्कर को लगता है कि विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 1-4 की निराशाजनक हार के बाद तकनीकी पहलुओं के बारे में 'काफी कुछ सीखने' की जरूरत है।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सुनील गवास्कर ने कहा कि विराट कोहली को कई मौके पर देखा गया है कि गेंदबाजी और उनके द्वारा लगाई गई फील्डिंग में काफी अंतर होता है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी ऐसा देखा गया था और इंग्लैंड में भी यह देखा गया । कोहली द्वारा सही समय पर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सही समय पर बदलाव मैच में काफी बड़ा अंतर ला सकता है। विराट ने कुछ साल पहले ही कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में कई बार अनुभव की कमी दिखाई देती है।

रवि शास्त्री के सवाल पर क्या बोले गावस्कर-
एक पत्रकार ने सुनील से सवाल करते हुए कहा कि रवि शास्त्री इस टीम को 15 साल में विदेश का दौरा करने वाली यह सर्वश्रेष्ठ टीम बात रहे हैं।आपकी क्या प्रतिक्रिया है। इस पर सुनील ने कहा कि रवि का मुख्य कोच शास्त्री का इरादा बीते समय की टीमों को तिरस्कृत करने का नहीं था। गावस्कर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, रवि (शास्त्री) ने ऐसा कहा होगा (पिछले 15 साल में दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम), ताकि टीम का मनोबल बढ़ाया जा सके। मेरा मानना है कि कोच की मंशा यह नहीं थी।

Story first published: Friday, September 14, 2018, 12:00 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+