टेस्ट क्रिकेट से भी खत्म हो जाएंगे आर अश्विन और रविंद्र जडेजा, ये दो खिलाड़ी हैं तैयार
नई दिल्ली। भारत के धाकड़ स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा पिछले काफी समय से वनडे और टी20 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो रही है। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इसी साल अगस्त में खेला था। वो भी टेस्ट क्रिकेट खेला था लेकिन वनडे और टी20 में काफी समय से ये खिलाड़ी बाहर हैं। हालांकि एक बार फिर से इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया है जो 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय वनडे और टी20 टीम में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने रिप्लेस कर रखा है। लेकिन अब टेस्ट टीम में भी ये दोनों खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
इन खिलाड़ियों से है टेस्ट क्रिकेट में जडेजा-अश्विन को खतरा
मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम टी20 में 67 रनों का लक्ष्य बनाने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए जीत दिला दी। इस मैच में बुमराह ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं चहल ने 2 ओवरों में सिर्फ 8 रन ही खर्च किए थे। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को खासा प्रभावित किया है। यही नहीं इन दोनों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर गावस्कर ने कहा है कि इन दोनों को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देना चाहिए।
एनडीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि वे दोनों बेहतरीन रहे। उन्होंने वास्तव में बेहतरीन प्रदर्शन को अंजाम दिया। उन्होंने अपने आईपीएल के अनुभव को खूब भुनाया। वे जानते हैं कि कहां गेंद डालनी है, किस बल्लेबाज को कौन सी लाइन डालनी है, कौन सी गेंद फेंकनी है, और हां, एक ऐसा भी ओवर होता है जब वे रन दे देते हैं लेकिन वे मजबूती से वापसी करते हैं। गावस्कर ने ये भी कहा कि ये दोनों खिलाड़ी रेड बॉल (टेस्ट) के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के विदेशी दौरे पर इन दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।
बता दें कि आर अश्विन ने आखिरी बार टी20 मैच इसी साल 9 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जबकि वनडे 30 जून को खेला था। वहीं रविंद्र जडेजा ने आखिरी बार टी20 इसी साल 9 जुलाई और वनडे इसी साल 6 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तबसे इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया की टी20 और वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
