For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसे कप्तानी दी जानी चाहिए', गावस्कर ने बताया कौन दिला सकता है भारत को ICC ट्रॉफी

नई दिल्ली। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 वनडे विश्व कप जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप झोली में आया, फिर 2011 वनडे विश्व कप भी जीता। 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी भारत के नाम रही, लेकिन इसके बाद भारत कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। विराट कोहली की कप्तानी में तीन विश्व कप जीतने का माैका था, लेकिन एक भी हाथ नहीं लगा। 2021 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भी टीम जगह नहीं बना पाई थी। कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ दी है। अब ऐसे में काैन सा अगला कप्तान भारत को ट्राॅफी दिला सकता है, यह सवाल है। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो भारत को आईसीसी ट्राॅफी दिला सकता है।

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ : जानें कब-कहां होगा दोनों के बीच सेमीफाइनल, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट

उसे कप्तानी दी जानी चाहिए

उसे कप्तानी दी जानी चाहिए

इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा ने पहले भी भारत की कप्तानी है और 5 इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने का उनका रिकॉर्ड उन्हें टीम का कप्तान बनाने की रेस में आगे रखता है। गावस्कर ने कहा, "लंबे समय की बात का जिक्र तब किया जाता है जब विश्व कप 2 या तीन साल दूर हो, लेकिन अगला विश्व कप सिर्फ 10-12 महीने दूर है। अब आपको आगे की ज्यादा सोचने जरूरत नहीं है। अभी, आपको सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति की तलाश करनी होगी जो भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिला सके। और वह रोहित शर्मा है जिसका आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार रिकॉर्ड है। वो पसंदीदा खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि उसे कप्तानी दी जानी चाहिए। और हो सकता है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बाद, शायद एक और टी20 कप्तान पर एक नजर हो। लेकिन अभी के लिए केवल रोहित शर्मा है।"

टी20 टीम में बड़े बदलाव से बचना चाहिए

टी20 टीम में बड़े बदलाव से बचना चाहिए

गावस्कर ने कहा कि भारत को अपनी T20I टीम में अधिक बदलाव नहीं करना चाहिए, भले ही वे T20 विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहे। गावस्कर ने कहा कि T20I टीम में नए खिलाड़ियों के जोड़ने के चांस हैं और चयन समिति को ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को चुनना चाहिए। भारत 17 नवंबर से घर में 3 मैचों की T20I सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी प्रकार का बदलाव होना चाहिए। हां, आपको निश्चित रूप से नई सोच की जरूरत है। ऐसा होगा। अभी, मुझे नहीं लगता कि हमें अधिक बदलाव करने पर विचार करना चाहिए। आपके पास यह मुद्दा है कि कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कप में अच्छा नहीं किया, लेकिन बहुत सारे बदलाव किसी की मदद नहीं करेंगे।''

कुछ खिलाड़ियों को चांस देने का एक शानदार मौका

कुछ खिलाड़ियों को चांस देने का एक शानदार मौका

भारत अगले विश्व कप से पहले कम से कम 20 टी20 मैच खेलने हैं। इसलिए कुछ खिलाड़ियों को चांस देने का एक शानदार मौका है जो आपको लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में काम आ सकते हैं।'' गावस्कर ने कहा, "अभी, चयन समिति के रूप में कुछ करना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को ध्यान में रखकर करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में आपको किस तरह की पिचें मिलेंगी, ऑस्ट्रेलिया में सीमाओं का आकार, इन सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए आप टीम चुन सकते हैं।''

गाैर हो कि भारत के T20I कप्तान के रूप में विराट कोहली का कार्यकाल सोमवार को खत्म हुआ। भारत ने अपने अंतिम सुपर 12 मैच में नामीबिया को 9 विकेट से हराया, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए, जिससे 2012 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहे। कोहली ने टी20 विश्व कप 2021 की शुरुआत से पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह टी20आई टीम के कप्तान के रूप में भूमिका छोड़ देंगे। उन्होंने कार्यभार की चिंताओं का हवाला दिया लेकिन संकेत दिया कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 19:39 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+