भारत आने को बेकरार हैं ब्रेट ली
सिडनी, 4 सितम्बर: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली अक्टूबर में होने वाली चार टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर ट्राफी में खेलने को लेकर अभी से उत्साहित हैं। भारत दौरे की तैयारी में वो अभी से जुट गये हैं, जबकि उनके साथी खिलाड़ी अभी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही सीरीज में व्यस्त हैं।
ब्रेट ली के अंदर यह उत्साह केवल इसलिए है, क्योंकि उन्हें भारत में खेलना हमेशा से अच्छा लगता रहा है। ऑस्ट्रेलिया के एक मात्र हिंदी बोलने वाले खिलाड़ी ब्रेट ली की भारत दौरे को लेकर इंतजार की घडि़यां कट नहीं रही हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए ब्रेट ली ने कहा कि अब उनसे और इंतजार नहीं होता।
पत्नी के साथ विवाद के कारण आस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज में ब्रेट ली नहीं खेल सके। ली का कहना है कि वो पिछले कई दिनों से भारत दौरे का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय लोग मिलनसार और प्यारे होते हैं।
भारतीय क्रिकेट मैदानों की पिच के बारे में ब्रेट ली ने कहा कि भारत के विकेट पर खेलना वाकई में काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि यहां की पिच पर खेलना मजेदार भी है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत आ चुके ब्रेट ली सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के साथ गीत गाकर खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। वे जल्द ही क्रिकेट पर आधारित एक फिल्म में भी काम करने वाले हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications